Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यशवंत सिंह को परिषद भेज भाजपा ने राजा भैया को दिया ‘रिटर्न गिफ्ट’

yashwant singh mlc

yashwant singh mlc

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हुए राज्य सभा चुनावों में राजा भैया एक किंगमेकर बन कर उभरे थे। मतदान के पहले तक वे कहते रहे कि वे अखिलेश यादव के साथ हैं और सपा प्रत्याशी को वोट करेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया मगर बसपा प्रत्याशी को हराने के लिए उन्होंने अपने करीबी निर्दलीय विधायक विनोद सरोज से भाजपा को वोट दिलाया जिससे भाजपा का 9वाँ प्रत्याशी जीत गया था। इसके बाद से चर्चा थी कि भाजपा जल्द ही राजा भैया को रिटर्न गिफ्ट देने की तैयारी में है जो उसने आखिरकार विधान परिषद चुनाव में दे दिया है।

26 अप्रैल को होना है MLC चुनाव :

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यूपी विधान परिषद के चुनाव 26 अप्रैल को होने वाले है। 13 सीटो पर होने वाले इन चुनावों के लिए भाजपा ने 10 नामों की घोषणा कर दी है वहीँ 1 सीट सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को दी है। बसपा से भीमराव अम्बेडकर ने नामांकन कराया है। भाजपा ने 13 में 10 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की जिसमें डा. महेंद्र सिंह, मोहसीन रजा, सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन शामिल है।

 

ये भी पढ़ें: नरेश उत्तम पटेल हो सकते हैं MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी

 

राजा भैया के करीबी को बनाया MLC :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ आगमन से पहले इस्तीफा देने वाले सपा MLC में सबसे बड़ा नाम यशवंत सिंह का था जो मुलायम सिंह यादव के साथ लंबे समय से जुड़े रहे थे। यशवंत सिंह को कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया का सबसे करीबी माना जाता है। सियासी गलियारों में खबरें हैं कि यशवंत सिंह ने राजा भैया के कहने पर ही इस्तीफ़ा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। अब राजा भैया को राज्य सभा चुनाव में मदद करने का रिटर्न गिफ्ट देते हुए उनके इस करीबी को MLC प्रत्याशी बनाया है। इस चुनाव में भी सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।

 

ये भी पढ़ें: भाजपा ने MLC चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

Related posts

कानपुर देहात-उपचुनाव के लिए राज बब्बर करेंगे जनसभा

kumar Rahul
8 years ago

मिर्ज़ापुर-बिजली चोरी रोकने का अभियान लगातार जारी

kumar Rahul
8 years ago

सड़ता आलू रोते किसान, अब आलू निकाल रहा आंसू

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version