उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में अपनी ‘स्मार्टफोन योजना’ के पोर्टल का शुभारम्भ किया, वेबसाइट के लांच के बाद सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
यूपी को अच्छे दिनों का झूठा सपना दिखाया:
- लोक भवन में कार्यक्रम के दौरान सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के अच्छे दिनों पर भी हमला किया।
- सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा के लोग भी बहुत झूठ बोलते हैं।
- यह बात उन्होंने भाजपा के अच्छे दिनों के नारे के लिए कहीं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने यूपी को अच्छे दिनों का झूठा सपना दिखाया है।
- कार्यक्रम में सीएम अखिलेश ने कहा कि, वो एक्सप्रेस-वे बनवा रहे हैं, उसका उद्घाटन भी करना है।
गृह मंत्री के बाद पीएम के संसदीय क्षेत्र में मेट्रो बनवा रहे हैं:
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम के संबोधन में मेट्रो परियोजना का भी जिक्र किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, गृह मंत्री के संसदीय क्षेत्र में मेट्रो चलने वाली है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, जल्द ही पीएम के संसदीय क्षेत्र में भी मेट्रो चलाएंगे।
जनता जिसे चाहेगी वो लोक भवन में बैठेगा:
- सीएम अखिलेश यादव ने नए मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन को लेकर भी चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता तय करेगी की कौन लोक भवन में बैठेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार