Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वीडियो: BHU में छात्रों ने आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा!

AAP Workers Beaten by ABVP Workers in BHU, Varanasi

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से निष्कासित हुए छात्रों के समर्थन में बीएचयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलपति से मिलने की कोशिश की। लेकिन बीएचयू गेट पर पहुँचते ही वहाँ मौजूद सुरक्षा कर्मियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से आप कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। जिसके बाद छात्रों ने आप कार्यकर्ताओं को जमकर पीट दिया। छात्रों और सुरक्षा कर्मियों ने आप कार्यकर्ताओं को गेट से बाहर निकालकर दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। उन्होंने यह भी नहीं देखा, आप कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन में महिलायें भी शामिल हैं।

क्लिक करें और देखें वीडियो:

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में बीएचयू के दर्जनों छात्रों ने साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे खोले जाने के लिए 8 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। छात्रों को 2 ही दिन पहले बीएचयू प्रशासन ने निष्कासित कर दिया था। छात्रों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लंका चौराहे से रैली निकालकर बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीशचन्द्र त्रिपाठी से मिलने की कोशिश की। बीएचयू के गेट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर आप कार्यकर्ताओं ने वहीं बैठकर बीएचयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद छात्रों और सुरक्षा कर्मियों ने आप कार्यकर्ताओं को बीएचयू गेट के बाहर घसीटकर इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।

Related posts

जंगल के दुश्मनों ने दुधवा नेशनल पार्क में कटवा दिए 200 करोड़ रूपये के 10 हजार हरे पेड़

Sudhir Kumar
8 years ago

9 मई को लखनऊ मेें गृहमंत्री सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर

Bharat Sharma
7 years ago

नूरपुर Live: 13वें राउंड तक नईमुल हसन 5308 वोट से आगे

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version