उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
भाजपा एंड कंपनी को जनता सजा देगी:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि, भाजपा एंड कंपनी को जनता सजा देगी।
- मायवती ने आगे कहा कि, परिवर्तन यात्रा के साथ भाजपा को पीएम मोदी की परिवर्तन रैली भी कर देनी चाहिए।
नोट रात में बंद करना सही कदम नहीं:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोट बंद होने पर कहा कि, नोट रात में बंद करना सही नहीं है।
- मायावती ने कहा कि, वो नोट बंदी का जोरदार विरोध करती हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, नोट बंद होने से हाहाकार मचा हुआ है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, आम जनता का दैनिक जीवन रुक गया है।
- वहीँ पीएम की नोट बंद करने की घोषण की तुलना मायावती ने भूकंप जैसे हालात से कर दी।
- उन्होंने कहा कि, लोगों ने दुकानें बंद कर दी हैं, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग परेशान हैं।
- इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने नोट बंदी के फैसले को देश हित में नहीं बताया।
- मायावती ने आगे कहा कि, देश की जनता को तकलीफ पहुंचाकर भाजपा आत्मसंतोष कर रही है।
- वहीँ इस बीच उन्होंने भाजपा के 100 दिन में कालाधन लाने वाले वादे का भी जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार