Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हमें जितना प्रताड़ित करेंगे, हम उनके खिलाफ उतना ही लड़ते रहेंगे: प्रियंका गाँधी

We are not afraid of anybody- Priyanka Gandhi

We are not afraid of anybody- Priyanka Gandhi

हमें जितना प्रताड़ित करेंगे, हम उनके खिलाफ उतना ही लड़ते रहेंगे: प्रियंका गाँधी

हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। हमें जितना प्रताड़ित करेंगे उतना लड़ेंगे। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे। बीजेपी ने सभी संस्थाओं पर हमला किया। प्रधानमंत्री के ब्लॉग पर प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने देश की संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया। पिछले पांच सालों में उन्होंने देश की संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है और हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे। प्रियंका ने कहा कि हमें जितना प्रताड़ित किया जाएगा उतना लड़ेंगे। रामनगर, अस्सी घाट से दशाश्वमेध  और वहां से सरोजा पैलेस तक कई प्वाइंट बनाए गए हैं जहां पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। सभी की जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।

रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के आवास पर जाएंगी प्रियंका

पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, महासचिव सतीश चौबे, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, प्रो. सतीश राय समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थलों का एसपीजी के साथ जायजा लिया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

पुलवामा के आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के परिजनों से मिलने जाएंगी प्रियंका

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंच गए। वह प्रयागराज से मिर्जापुर तक प्रियंका गांधी के साथ थे। उनका कहना था कि जनता में जबरदस्त उत्साह दिखा। जिस तरह 1980 में इंदिरा जी की वापसी से पहले का माहौल दिख रहा था, वैसा ही माहौल इस समय नजर आ रहा है। पुलवामा के आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के परिजनों से मिलने जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव का यह दौरा होली के ठीक एक दिन पहले हो रहा है, इसलिए उसका राजनीतिक निहितार्थ भी कई रूपों और रंगों में देखा-समझा जा रहा है।

 इसी दौरान प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

नाविकों से मिलने के बाद वह स्टीमर से ही दशाश्वमेध घाट जाएंगी। दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियों से होते हुए उनका विश्वनाथ मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम है। कांग्रेस महासचिव दोपहर करीब 2.30 बजे कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस आएंगी। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पुलवामा में शहीदों के परिजनों से मिलने उनके आवासों पर जाएंगी।

हम किसी से डरने वाले नही: प्रियंका गाँधी

प्रधानमंत्री के ब्लॉग पर प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने देश की संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया। पिछले पांच सालों में उन्होंने देश की संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है और हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे। प्रियंका ने कहा कि हमें जितना प्रताड़ित किया जाएगा उतना लड़ेंगे।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बयान- पद्मावत देखने के बाद ही पता लगेगा क्या गलत है, बिजनेस सबमिट से यूपी का विकास होगा, भ्रष्टाचार,गुंडागर्दी की कंट्रोल हुआ है, उद्योगपतियों ने यूपी का रुख किया, उद्योग लगने से देश में पहचान बनाएगा यूपी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बीजेपी संगठन मंत्री सुनील बंसल का बयान- मन की बात का उर्दू संस्करण का विमोचन हुआ, मन की बात से पीएम संवाद करते हैं, हर महीने पीएम मन की बात करते हैं, हर माह के अंतिम रविवार को करते हैं मन की बात, हर बार पीएम मोदी नया आइडिया देते हैं, मन की बात में हमेशा नया आइडिया होता है, मन की बात में पीएम ने खादी की चर्चा की, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की भी चर्चा की, स्वच्छ भारत की भी मन की बात में चर्चा की, खेल की भी मन की बात में चर्चा की- बंसल।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

उत्तर प्रदेश में बढ़ सकती है डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version