Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

परिवार के सदस्यों संग मुलायम सिंह यादव ने काटा केक, मनाया जन्मदिन

mulayam singh yadav birthday

mulayam singh yadav birthday

बीते 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन था। सपा में नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम के जन्मदिन पर उनके पुत्र और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया और केक भी काटा।

मुलायम ने परिवार संग काटा केक :

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया गया। पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। नेताजी वहां पहुंचे और केक काट कर सभी सपाईयों को धन्यवाद कहा। इसके पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी उनका जन्मदिन मनाया। मुलायम ने अपर्णा व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में केक काटा। अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो बेटे प्रतीक यादव के घर में हैं और परिवार संग बड़े उत्साह से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

पैर छूकर लिया आशीर्वाद :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया, जन्मदिन की बधाई दी और मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार पर निकल गये। हालाँकि पिछली बार की तरह इस बार भी मुलायम के जन्मदिवस समारोह से शिवपाल की दूरी साफ तौर पर देखने को मिली। शिवपाल द्वारा आयोजित जन्मदिवस समारोह में मुलायम सिंह यादव नहीं पहुंच सके थे।

सपा कार्यालय पर बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग पार्टी तोड़ने में लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका इशारा शिवपाल या अपने पूर्व साथी अमर सिंह की ओर हो सकता है। इस बयान को मुलायम का अखिलेश के लिए रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

सूबे में नहीं थम रहा हिंसाओं का सिलसिला, मथुरा के बाद देवबंद में हुई पुलिस की मुठभेड़!

Divyang Dixit
9 years ago

लखनऊ स्थित हजरतगंज के गोमती होटल में लगी भीषण आग!

Ashutosh Srivastava
9 years ago

वृंदावन में पोशाक बेच रही छत्तीसगढ़ की महिला सिपाही, अफसरों पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप,देखें वीडियो – सुने मुंह ज़ुबानी

Desk
4 years ago
Exit mobile version