Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दूर हुआ ‘भ्रष्टाचार’ का मर्ज, हमारी खबर पर ‘दुष्कर्म के प्रयास’ का केस दर्ज

दुष्कर्म का प्रयास

Uttarpradesh.org लगातार अपनी खबरों से आम जनता के हक की आवाज बुलंद करता रहा है एक बार फिर हमारी खबर का जबरदस्त असर हुआ है, जिसके तहत प्रदेश के अमेठी जनपद के पुलिस आधिकारियों ने हमारी खबर को संज्ञान में लेते हुए एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास को लेकर ग्राम प्रधान पर केस दर्ज कर लिया है।(दुष्कर्म का प्रयास)

पास्को सहित कई धाराओं में केस दर्ज(दुष्कर्म का प्रयास):

दरअसल, 30 दिसम्बर 2017 को ही Uttarpradesh.org ने ‘’अमेठी:ग्राम प्रधान ने किया दुष्कर्म का प्रयास” से खबर फ्लैश की थी जिसे अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक और एसओ मुसाफिरखाना ने प्राथमिकता से लिया और असर यह हुआ कि ग्राम प्रधान पर छेड़ छाड़,पास्को सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विश्वस्त सूत्रों की माने तो, इस मामले को लेकर थानाकर्मी लगातार लीपापोती कर रहे थे, जिसके बाद UttarPradesh.Org द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद यह मामला उच्च अधिकारियो के संज्ञान में आया और आखिरकार मामले को दर्ज कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: अमेठी: ग्राम प्रधान ने घर में घुसकर की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

पूरा मामला(दुष्कर्म का प्रयास):

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि 23 नवम्बर 2017 की रात पीड़िता के परिजन गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए उसी रात लगभग 11:30 बजे ग्रामप्रधान दबे पांव आये और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर परिवार की एक महिला मौके पर पहुंच गयी। जिसके विरोध करने पर झगड़ा बढ़ गया घटना के बाद ग्राम प्रधान ने विरोध तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली पुलिस पर गम्भीर आरोप(दुष्कर्म का प्रयास):

पीड़िता व परिजन ढांढस बांधते हुए 28 नवम्बर को मुसाफिरखाना कोतवाली में पहुंच इस घटना को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन परिजनों का आरोप है कि मुसाफिरखाना पुलिस मामले को दर्ज करने के बजाय मामले को टालने व परेशान में जुट गई। जिसके बाद अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अमेठी कुन्तल किशोर गहलौत से न्याय की गुहार लगाई है। किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश)

थाना प्रभारी ने बताई थी यें बात(दुष्कर्म का प्रयास):

इस मामले में जब थाना प्रभारी मुसाफिरखाना राम राघव से बात की गई तो उनका कहना है कि ये मामला राजनीति के विवाद से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान विजय कुमार मिश्र आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। उनकी उम्र करीब 50 साल के आसपास है। गांव के

पूर्व प्रधान ध्रुव सिंह की उनसे अनबन चल रही है। पूर्व प्रधान उन्हें फंसाने के लिए गांव की ही एक नाई जाति के परिवार को झांसे में लेकर 16 वर्षीय लड़की की मां से तहरीर दिलवा रहा है। जबकि लड़की का कहना है कि हमने कोई तहरीर नहीं दी है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि पूर्व ग्राम प्रधान लड़की को मां को लेकर इधर-उधर से दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज करवाना चाहता है लेकिन थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मामला सही है लेकिन थानेदार और दारोगा मिलकर पीड़ितों को एक महीने से टरका रहे हैं। जब पीड़ित एसपी के पास गया तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थानेदार के बोल बदले हैं। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है ये पुलिस की जांच का विषय है।

Related posts

भाजपा का कानून-व्यवस्था स्थापित करने का दावा खोखला- रालोद

Sudhir Kumar
7 years ago

राष्ट्रीय लोक दल में गठबंधन में सीटें तय करने की कवायद हुई तेज

Desk
3 years ago

कोहरे के कारण कई फ्लाईट और ट्रेनें हुई लेट

Dhirendra Singh
9 years ago
Exit mobile version