Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष ऋचा सिंह सपा में शामिल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष ऋचा सिंह आज समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। आजादी के बाद वे पहली महिला हैं, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं। ऋचा ने भले ही छात्रसंघ चुनाव निर्दलीय लड़ा था, लेकिन चुनाव में उन्हें सपा का भरपूर सहयोग मिला था। ऋचा ने छात्रसंघ का चुनाव 11 वोटों से जीतकर इतिहास बनाया था।

Richa Singh with Shivpal Singh

छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद से उनका समाजवादी पार्टी की तरफ झुकाव रहा है। जब से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरूस्कार से भी सम्मानित किया था, तभी से उनके सपा में जुड़ने की खबरे आ रहीं थीं।

समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने आज फैजाबाद के दौरे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्षा ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल किया।

ऋचा सिंह के अलावा मशहूर कवि गोपाल दास नीरज की बेटी कुंदालिका शर्मा, अमरजीत सिंह और पारितोष त्रिपाठी ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

विपक्ष पूरी तरह से बिखरा हुआ, सभी दल में हैं प्रधानमंत्री उम्मीदवार : श्रीकांत शर्मा

Short News
7 years ago

कार्यालय में तमाशे के बाद, सीएम और शिवपाल सपा प्रमुख के आवास पर!

Divyang Dixit
9 years ago

लखीमपुर खीरी – इस बार नमो नमो वालों की छुट्टी होनी है, जय भीम वाले आने वाले हैं-मायावती

Desk
6 years ago
Exit mobile version