Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बीजेपी सरकार से किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग है प्रताड़ित: प्रियंका गांधी 

All the sections including disturbed farmers, weavers from BJP

All the sections including disturbed farmers, weavers from BJP

बीजेपी सरकार से किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग है प्रताड़ित: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियाँ एक दुसरे पर कटाछ करती हुई नजर आ रही है। इन सभी के बीच प्रियंका गाँधी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल दौरे पर है। जहाँ वे चुनाव के वास्ते नाव के रास्ते प्रयाग राज से वाराणसी यात्रा में माँ गंगा की यात्रा कर रही है। चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा सोमवार से शुरू हो गया है। जहां प्रियंका गांधी ने सोमवार का दिन प्रयागराज और रात भदोही में गुजारी, वहीं मंगलवार का पूरा दिन प्रियंका गांधी मिर्जापुर में बिताएंगी।

गोपीगंज जाते समय सड़क पर खेल रहीं दो दिव्यांग बच्चियों को प्रियंका गांधी ने दुलारा

प्रियंका गांधी बनकट के फूलचंद यादव के परिवार से मिलीं। इसके बाद बनकट से गोपीगंज जाते समय केवहाटी गांव में सड़क पर खेल रहीं दो दिव्यांग बच्चियों को प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी रोक कर दुलारा। इसके बाद गोपीगंज के लिए रवाना हो गईं। वहीं, रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना का प्रतिनिधिमंडल महेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रियंका गांधी से मिला

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग प्रताड़ित है। पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या-क्या किया आज मैं सब जान गई। मोदी सरकार की डेट एक्सपायर हो चुकी है। इसके पहले 11 बजे तक प्रियंका गांधी वाड्रा भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कीं।

रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करने का कार्यक्रम किया रद्द

भदोही के सीतामढ़ी घाट पर प्रियंका गांधी सोमवार को शाम 6 बजे पहुंचीं थी। जहां प्रियंका गांधी ने 11 मिनट की छोटी सी जनसभा की। इसके बाद प्रियंका गांधी भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का मंगलवार सुबह रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय था।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

मोदी ने अपने दोस्तों को बचाने के लिए देश को लाइन में लगा दिया -केजरीवाल

Kamal Tiwari
8 years ago

विधानसभा चुनाव 2017: ‘हाथी’ को पछाड़ने की होड़ में ‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं अजित सिंह

Kamal Tiwari
9 years ago

शिक्षामित्रों का डेलीगेशन सीएम से करेगा मुलाकात!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version