Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इन 8 उम्मीदवारों के टिकट होंगे वापस, अखिलेश लगायेंगे ‘वीटो’!

Akhilesh Yadav veto

[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने बुधवार 28 दिसम्बर को आगामी 2017 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 325 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। प्रत्याशियों की घोषणा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की थी।

अगले पेज पर जानिये वो कौन हैं 8 उम्मीदवार:

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबियों को किया गया था नजरअंदाज:

सपा प्रमुख ने बुधवार 28 दिसम्बर को 325 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी, जिसके बाद फिर एक बार समाजवादी पार्टी के भीतर का झगड़ा मुखर हो गया है। झगड़े की झलक विधानसभा टिकट वितरण में भी साफ़ देखी जा सकती है। सपा प्रमुख को मुख्यमंत्री अखिलेश और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव दोनों ही द्वारा प्रत्याशियों की सूची सौंपी गयी थी, वहीँ बीते कुछ समय में पार्टी और परिवार के अन्दर हर प्रकरण में सपा प्रमुख ने अपने भाई शिवपाल सिंह का साथ निभाया था। चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी सपा प्रमुख एक बार फिर अपने भाई के पक्ष में खड़े दिखाई दिए हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश कर सकते हैं ‘वीटो’ का इस्तेमाल:

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख ने मुख्यमंत्री अखिलेश के कई करीबियों के टिकट पर कैंची चला दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा प्रमुख से मिलकर अपने वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीएम अखिलेश द्वारा वीटो के बाद यह सम्भावना जताई जा सकती है कि, मुख्यमंत्री के कई करीबियों के टिकट की वापसी हो सकती है। हालाँकि, सपा में टिकट पर अंतिम फैसला सपा प्रमुख को ही लेना है। वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी कहा था कि, “नेताजी से मिलकर पार्टी के वफादारों और कुछ विधायकों के टिकट को लेकर सिफारिश करूँगा”।

इन उम्मीदवारों के टिकट पर हो सकता है फैसला:

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वीटो के इस्तेमाल के बाद सपा प्रमुख पार्टी के प्रत्याशियों पर एक बार फिर से फैसला ले सकते हैं। वहीँ सीएम अखिलेश के दखल के बाद इन उम्मीदवारों के टिकट की वापसी हो सकती है।

इन 8 सीटों पर अखिलेश लगायेंगे वीटो:

  1. सीतापुर की बिसवां सीट से रामपाल यादव की जगह बुनियाद हुसैन अंसारी।
  2. बाराबंकी की रामनगर सीट से राकेश वर्मा की जगह अरविन्द सिंह ‘गोप’।
  3. फैजाबाद की अयोध्या सीट से आशीष पाण्डेय की जगह पवन पाण्डेय।
  4. बलिया की बांसडीह सीट से नीरज सिंह ‘गुड्डू’ की जगह रामगोविंद चौधरी।
  5. जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर सीट से पंकज पटेल की जगह ज्वाला प्रसाद यादव।
  6. कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया सीट से नीरज सिंह की जगह रामस्वरूप सिंह।
  7. लखनऊ की मलिहाबाद सीट से सोनू कन्नौजिया की जगह इंदल कुमार रावत।
  8. इलाहाबाद पश्चिमी से ऋचा सिंह के नाम पर होगी चर्चा।

[/nextpage]

Related posts

सबसे कम उम्र शूटर शपथ ने ISSF वर्ल्ड कप में हासिल किया छठा स्थान!

Mohammad Zahid
8 years ago

एसपी के बाद ‘इमाम’ ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को दी जान से मारने की धमकी!

Divyang Dixit
9 years ago

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक का बयान-न्यायपालिका को संसाधनों से किया जा रहा लैस, न्यायालयों में लम्बित मुकदमों के बढ़ते भार को लेकर सरकार गम्भीर, 110 नई पारिवारिक अदालतें खोली जा रही हैं, महिलाओं और दलित वर्ग के मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए खोली जा रही अतिरिक्त फास्ट ट्रैक कोर्ट्स, जयसिंहपुर के रेवारी गांव में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आये थे.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version