Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इफ्तार के बहाने अखिलेश यादव ने किया समाजवादी कुनबे को एकजुट

akhilesh yadav

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी ने नाराज नेताओं को मनाने की तैयारी कर ली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था जहाँ पर पूरा समाजवादी कुनबा एक साथ नजर आया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की इफ्तार पार्टी लखनऊ के पांच सितारा होटल में रखी गयी थी जहाँ पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे हुए थे। इसके अलावा जिस होटल में सपा की ये इफ्तार पार्टी चल रही थी, उसी होटल में सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह भी मौजूद थे।

एकजुट हुआ सपा कुनबा :

समाजवादी पार्टी का रोजा इफ्तार लखनऊ के पांच सितारा होटल में हुआ था। रोजा इफ्तार सिर्फ बहाना था, इसके जरिये समाजवादी परिवार ने एक बार फिर से अपनी एकजुटता दिखाई। इफ्तार के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक साथ नजर आए थे। कभी अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ ‘सियासी जंग’ लड़ने वाले अखिलेश यादव ने पहले इफ्तार के दौरान खुद जाकर उन्‍हें रिसीव किया और उनके जाते समय उन्हें दरवाजे तक छोड़ने भी आए। इससे साफ़ जाहिर होता है कि यूपी के विधानसभा चुनावों के समय शुरू हुई सपा परिवार में कलह अब काफी हद तक खत्म हो गयी है। हालाँकि सपा की इस इफ्तार पार्टी में कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां नहीं नजर आये थे।

इफ्तार में नहीं गए अमर सिंह :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की लखनऊ के पांच सितारा होटल में चल रही इफ्तार पार्टी में पूरी पार्टी के नेता पहुंचे हुए थे। अब इसे संयोग कहा जाएगा कि समाजवादी परिवार में झगड़े की जड़ कहे जाने वाले अमर सिंह भी उसी होटल में पहुंचे थे जहां पर सपा की इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। पूर्व सपा नेता अमर सिंह के पहुंचते ही अटकले लगनी शुरू हो गईं कि वे सपा की इस इफ्तार पार्टी में शामिल हो चुके हैं लेकिन देर रात तक चले इफ्तार में वे शामिल नहीं हुए थे। इसके पहले सोमवार को अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर बंगले को लेकर बहुत तीखा हमला बोला था।

ये भी पढ़ें- लूट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, लूसी हत्याकांड की तरह हुई वारदात

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री का ओएसडी बता मांगे एक करोड़ रुपये, गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अगवा कर कराया गर्भपात

ये भी पढ़ें- आंबेडकर नगर: सियालदह एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

ये भी पढ़ें- अमेठी: आयरन स्टोर पर आयकर विभाग का छापा, टैक्स चोरी पकड़ी गई

ये भी पढ़ें- सुसाइड वाले दिन सुबह 7:30 बजे राजेश को ATS दफ्तर से किसका आया था फोन

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर महिला ने मासूम बेटी संग किया आत्मदाह का प्रयास

ये भी पढ़ें- प्रमुख सचिव पर 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले अभषेक गुप्ता गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- हमारी खबर पर गांव में लगे हैंडपंप, ग्रामीणों ने बोला थैंक्यू

ये भी पढ़ें- लखनऊ: हॉस्टल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- लखनऊ: ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में केजीएमयू में तीन बच्चों की मौत

ये भी पढ़ें- श्रावस्ती जिला में 100 से अधिक झोलाछाप डॉक्टर डंके की चोट पर कर रहे इलाज

ये भी पढ़ें- पत्रकारों पर लगा गांजा तस्करों से 5 लाख रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पत्रकार पर डीएम कार्यालय के बाहर गुंडों ने किया जानलेवा हमला

ये भी पढ़ें- हरदोई: डीलर चला रहा अतरौली थाना, दर्जनों पीड़ितों की नहीं दर्ज हो रही FIR

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: शराब पी रहे नशेड़ियों ने सिपाही पर किया हमला, वर्दी फाड़ी

Related posts

मथुरा- छेड़छाड़ की शिकायत पर पहुंची पुलिस से दबंगों ने की मारपीट

Desk
2 years ago

निर्वाचन आयोग नौ मार्च शाम 5.30 बजे करेगा एग्जिट पोल्स का ऐलान!

Prashasti Pathak
8 years ago

अमेठी: ट्रामा सेंटर स्थानांतरण को लेकर मंत्री सुरेश पासी पर क्षेत्रवाद का आरोप

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version