Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिकोहाबाद में बिना नाम लिए चाचा शिवपाल पर अखिलेश ने कसा तंज

akhilesh yadav targeted shivpal yadav

akhilesh yadav targeted shivpal yadav

शिवपाल यादव के नयी पार्टी बनाने के बाद से अब तक समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता उनके साथ जा चुके हैं। लोक सभा चुनावों के पहले शिवपाल यादव ने सपा संगठन में बड़ी सेंध लगाने का काम किया है। हालाँकि शिवपाल यादव को अब भी सपा से नहीं निकाला गया है और न शिवपाल ने खुद पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है। शिवपाल यादव पर कोई भी सपा नेता सार्वजानिक मंच से बोलने से बच रहे हैं। इस बीच शिवपाल यादव का नाम लिए बिना सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर सार्वजनिक मंच से निशाना साधा है।

शिकोहाबाद पहुंचे सपा अध्यक्ष :

जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए शिकोहाबाद पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की एबीसीडी टीम आस-पास घूम रहीं हैं। इनसे बचकर रहना होगा। बाद में उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की जनता बहुत समझदार है। वह ऐसे लोगों को अपने आस-पास भी नहीं भटकने देगी।

शिवपाल का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा ने एबीसीडी टीम बना ली हैं जो लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम करेंगी। ऐसी टीम को अपने आस-पास भी नहीं भटकने देना है। सपा सरकार में कराए गए कार्य आज भी चल रहे हैं जबकि भाजपा सरकार में कोई कार्य नहीं कराए गए।

हमारी सरकार में मिलेगी 2 हजार पेंशन :

मंच से बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन योजना के तहत 500 नहीं बल्कि एक से दो हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए जाएंगे। भाजपा ने सपा सरकार की समाजवादी पेंशन को भी बंद करा दिया। यह काफी निराशाजनक काम है।

Related posts

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने माना भारतीय समाज पार्टी एक पार्टी है। अमित शाह से मुलाक़ात के बाद कई चीजों में आया बदलाव। अगले 10 तारीख के बाद और कई चीज़ बदलने वाली हैं। पुरव के बाद एक साल से पश्चिमी यूपी में भी सलाम ठोक रहा हूं। बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद औधगिक क्षेत्र स्तिथ डीएमडब्ल्यू फैक्ट्री के उद्घाटन में शिरक़त करने पहुंचे थे- ओम प्रकाश राजभर।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

 #Coronavirus: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तैयार हुआ जिला कारागार मथुरा

Desk Reporter
5 years ago

पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ दिखाने का आरोप, स्वाट टीम ने बदमाश ध्रुव बहेलिया को कल घर से उठाया था, परिजनों और ग्रामीणों ने स्वाट टीम पर घर में घुसकर तोड़फोड़, महिलाओं की जेवर लूटने का लगाया आरोप, परिजनों ने डीएम से लगाई न्याय का गुहार, मेरापुर थाना क्षेत्र का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version