Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश ने किया आजम खां का बचाव, बताया धर्मनिरपेक्ष और विकास समर्थक

akhilesh yadav

akhilesh yadav

राज्यसभा सांसद अमर सिंह की ओर से पूर्व मंत्री मो. आजम खां के खिलाफ केस दर्ज करवाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद उनके साथ आ खड़े हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ जैसे महापर्व का कुशल संचालन करने वाले और जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की शुरुआत करने की वजह से बीजेपी के नेता चिढ़कर ही उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इसके साथ ही अखिलेश ने आजम की जान को खतरा बताते हुए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है।

भाजपा ले रही बदला :

अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में धर्मनिरपेक्ष छवि, कुंभ का कुशल संचालन करने और जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना से परेशान भाजपा आजम खां को बदनाम करने और राजनीतिक उत्पीडऩ करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में आजम खां को कुंभ के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी जिसकी प्रशंसा विदेश में भी हुई थी। धर्मनिरपेक्षता का इससे बड़ा और क्या प्रमाण हो सकता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण प्रचार कर उनकी छवि बिगाड़ने में लगी है।

पूर्व मंत्री की जान को बताया खतरा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि मो. आजम खां के जीवन को खतरा है, उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। आजम खां को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। दरअसल इन दिनों अमर सिंह आजम पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। अमर सिंह ने कहा कि जयाप्रदा अगर ‘मीटू’ व्यक्त कर दें तो आजम खान जैसे लोग जेल जा सकते हैं। अमर सिंह ने खुद को भी ‘मीटू’ से खतरा बताया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

यूपी मे तबादलों का दौर जारी देर रात जारी लिस्ट मे 14 IPS अफसरों का तबादला

Desk Reporter
5 years ago

हिंदी दिवस 2018: हमारी जुबान पर हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी शब्द

Sudhir Kumar
7 years ago

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुये बसपा के विधायक प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन के समक्ष हजारों कार्यकर्ताओं संग ली सदस्यता, किया 51 किलो की माला व गदा-तलवार भेंट कर स्वागत किया।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version