Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा के अत्याचार और अहंकार का अंत है गठबंधन – अखिलेश

Akhilesh Yadav Mayawati Joint Press Conference Live

Akhilesh Yadav Mayawati Joint Press Conference Live

मायावती ने जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित करने के लिए कहा तो अखिलेश ने मायावती को बहुत धन्यवाद दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों पार्टी का जो गठबंधन मायावती ने स्वीकार किया है। उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। समाज के हर वर्ग पर सरकार ने अत्याचार किया है। देश और समाज को एक सूत्र में बांधने की बजाय लोगों में भाईचारा बढ़ाने की बजाए लोगों को बांटने का काम किया है। यहां तक कि भगवान राम को भी दुखी कर दिया है। अस्पताल में इलाज से पहले उनकी जात पूछी जा रही है। एक्सीडेंट में हुई लोगों को इलाज देने से पहले जात पूछी जा रही है। असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर भय और आतंक का राज करना चाहती है। बहू बेटियों की इज्जत को सरेआम नीलाम किया जा रहा है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]भाजपा की सरकार में लोग रात में भूखा सोने के लिए मजबूर- अखिलेश[/penci_blockquote]
गरीबों के हजारों बच्चे सरकारी अस्पतालों में रोज मारे जा रहे हैं। कई लोग रात में भूखा सोने के लिए मजबूर हैं। पूरे देश में अराजकता का वातावरण है अन्याय और अशिक्षा के कारण शरीफ लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। गरीब किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं। देश के नौजवान भाजपा के झूठे वादों से आहत हैं। भाजपा के नेताओं तक अगर पहुंच रही हो तो देश में समाज और नफरत का जहर घोलने वाली भाजपा को रोकने के लिए हमने दोनों ने गठबंधन किया है। हम दोनों मिलकर इनका सफाया करेंगे। हमारा गठबंधन के 1 चुनावी गठबंधन नहीं है। हम दोनों पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर बीजेपी के अत्याचार का सफाया करेंगे। सत्ता के मद में चूर भाजपा के नेताओं ने मायावती के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करना शुरू किया था।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]जिस दिन मायावती पर भाजपाइयों ने की थी अशोभनीय टिप्पणी, उसी दिन से दिल में गठबंधन- अखिलेश[/penci_blockquote]
हमारे गठबंधन पर बीजेपी ने उसी दिन मोहर लगा दी थी। जिस दिन हमारे संयुक्त प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर को छल बल से हराने का प्रयास किया था और हमारा मिलना बहुत जरूरी था। मैंने पहले भी कहा था कि हमें अगर गठबंधन करने के लिए दो कदम पीछे भी हटना पड़ा तो हम हटेंगे। लेकिन बीजेपी को हरा कर रहेंगे और मायावती ने एक दूसरे का सम्मान करने का काम किया है। गठबंधन में सपा के लोग मान ले अब कोई मायावती जी का अपमान करेगा। जो मायावती का अपमान करेगा तो वह मेरा अपमान करेगा। समाजवादियों की पहचान है कि सुख और दुख में एक साथ रहते हैं। बीएसपी और सपा के गठबंधन से घबराकर भाजपा तरह-तरह के षडयंत्र सकती है। गलतफहमी पैदा कर सकती है हमारे कार्यकर्ताओं के बीच नफरत का माता पर पैदा कर सकती है। दंगा फसाद करा सकती है, परंतु हमें संयम और धैर्य से काम करना है और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। मायावती द्वारा देश हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसले मैं स्वागत करता हूं और मैं यह मानता हूं कि आने वाले समय में दोनों दलों के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

CM आदित्यनाथ योगी से मिलने पहुंची यादव परिवार की ‘छोटी बहू’!

Divyang Dixit
8 years ago

नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने की बीजेपी नेता की पिटाई

Mohammad Zahid
8 years ago

काशी में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देने के लिए पर्यटन विभाग और वीडीए में एमओयू

Desk
2 years ago
Exit mobile version