Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सेक्युलर मोर्चे के सवाल को टाल गए अखिलेश, कहा हमें कुछ काम कर लेने दो

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्ष का एक गठबंधन तैयार होगा। इसके अलावा उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते स्तर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार सभी मोर्चें पर असफल हुई है। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनावों में शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे से गठबंधन के सवाल पर उन्होने हैरान करने वाला बयान दिया।

सपा कार्यालय पर अखिलेश ने की PC :

लखनऊ में सपा कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई मोर्चों पर भारत पीछे हैं। महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। हम चाहते हैं कि भाजपा वाले ऐसा चमत्कार करें, उनकी आर्थिक नीतियों का ऐसा चमत्कार हो कि जितना आज डॉलर में रुपया आ रहा है, एक दिन ऐसा आए कि रुपए में उतने डॉलर आएं।

अखिलेश यादव ने कहा कि केवल राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि देश की जनता भी भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि आने वाले समय में आप देखेंगे कि एक बहुत अच्छा गठबंधन तैयार होगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कई मोर्चों पर भारत पीछे हैं[/penci_blockquote]

सेक्युलर मोर्चे से गठबंधन पर बोले अखिलेश :

सपा से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव का कहना है कि भाजपा से मुकाबले के लिए बनने वाले संभावित महागठबंधन में उनके मोर्चे को भी शामिल करना चाहिए। इस मुद्दे पर जब अखिलेश यादव ने सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल टालते हुए कहा कि हम समाजवादी लोगों को कुछ काम कर लेने दो। साइकिल चला लेने दो। इस तरह साफ़ तौर पर अखिलेश यादव सेक्युलर मोर्चा को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ : बजट पेश करने से पहले आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक 

UP ORG DESK
6 years ago

नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी का बयान- फ़र्जी एनकाउंटर की CBI जांच होनी चाहिए, RSS प्रेम में बाधक है, विवि के वीसी भी तो RSS के हैं, RSS ने सैनिकों का अपमान किया है, गरीब घर का आदमी सेना में भर्ती होता है, आरएसएस ने गरीबों का अपमान किया, RSS में ही आतंकवादी हैं।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

युवकों पर फायरिंग करने का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष का भाई घायल

Short News
7 years ago
Exit mobile version