Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

5 मार्च को गोरखपुर में जनसभा करेंगे अखिलेश यादव

akhilesh yadav statement agra

akhilesh yadav statement agra

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी अपनी पूरी तैयारियां कर लेना चाहती है। इसके लिए फूलपुर और गोरखपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद से सभी बड़े नेता गोरखपुर में डेरा जमाए हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जल्द ही यहाँ पर आकर जनसभा संबोधित करेंगे और जनता से सपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। अखिलेश यादव के गोरखपुर आने का कार्यक्रम भी सपा की तरफ से जारी हो चुका है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

जल्द पहुंचेंगे अखिलेश यादव :

गोरखपुर सदर सीट पर होने वाला उपचुनाव जीतना सपा के लिए साख का सवाल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 या 6 मार्च को गोरखपुर में आकर सभाएं करेंगे। इसके लिए सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी जारी कर दी है। इस सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर सभे नेताओं का नाम शामिल है मगर शिवपाल यादव एक बार फिर से इस उप चुनाव में नजरंदाज कर दिए गये हैं। कन्नौज पहुँचने पर अखिलेश यादव ने भी कहा था कि नेताजी हमारे पिता मगर चाचा तो अनगिनत हैं। ऐसे में एक बार फिर से सपा में चल रही रार खुलकर सामने आ गयी है।

 

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति करेंगे इन्वेस्टर्स समिट का समापन

Related posts

हाथरस: बेटी की अचानक मौत पर ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका

Shivani Awasthi
7 years ago

सांसद राजनाथ सिंह के द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गाँव का रियल्टी चेक

UPORG Desk 5
7 years ago

डीएम ने कहा मदिरा की सम्भावित तस्करी एवं अवैध मदिरा के निर्माण के विरूद्व अभियाान चलाया जायेगा

Desk
3 years ago
Exit mobile version