Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भूखे, प्यासे लोगों ने लाइन में लगकर हमें वोट किया- अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लगातार बढ़त बना कर रखने वाले वाली आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करवा दी हैं.उन्होंने भाजपा की मृगांका सिंह को भारी मतो से हराया। समाजवादी और आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने उपचुनाव जीत लिया हैं। उनका मुकाबला भाजपा की मृगांका सिंह से था. तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को 55 हजार वोटो से हराया है। सपा और रालोद की इस जीत पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है। इसके अलावा लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेसं की और जनता का आभार जताया।

अखिलेश ने की प्रेस कांफ्रेस :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कैराना और नूरपुर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये जीत किसानों दलितों की जीत है। ये जीतसामाजिक सद्भाव, चौधरी चरण सिंह की नीति की जीत है। लाइन लगकर भूखे, प्यासे लोगों ने हमें वोट किया था। जनता ने धोखेबाजों को आइना दिखाया है। ईवीएम पर समाजवादियों की आज भी वही राय है। सभी विपक्ष को धन्यवाद। हमनें जो बीजेपी से सीखा, वही किया है। बीजेपी की गणित हमने भी सीख ली है। जयंत चौधरी और अजित सिंह को धन्यवाद। हमारी कोशिश है कि किसान को खुशहाली, बेरोजगार को काम मिले।

 

ये भी पढ़ें: राजेश साहनी के परिवार के लिए PPS एसोसिएशन ने जुटाई 70 लाख की सहायता राशि

 

CM योगी पर कसा तंज :

मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान-गरीबी के सवाल पर वोटिंग हुई। उन्होंने कहा कि किसान के सवाल पर सरकार ने धोखा दिया है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि हम पिछड़े लोंगों की गिनती तो हो जाए। बीमारी औऱ दवाई में समाजवाद है। किसानों को मैं इस भारी और बड़ी जीत धन्यवाद देता हूं।

 

ये भी पढ़ें:कैराना-नूरपुर उपचुनाव में जीत पर शिवपाल यादव ने दी बधाई

Related posts

बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में 2465 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा, हाई स्कूल में 1054, इंटर मीडिएट में 1411 छात्र-छात्राएं रहे अनुपस्तिथ।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बीएचयू के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान, किराये का कमरा लेकर रहता था छात्र, लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सांप्रदायिक धुवीकरण की राजनीति कर रहें सपा और भाजपा!

Rupesh Rawat
9 years ago
Exit mobile version