Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

4 को बनारस, 5 को मुंबई में रैली करेंगे अखिलेश यादव

akhilesh yadav mumbai

akhilesh yadav mumbai

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार यूपी के जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीतापुर में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। अब एक बार फिर से अपनी रैली के लिए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को चुना है. जहाँ वह 11 महीने बाद इस ऐतिहासिक रैली के जरिए जनता को मैसेज देंगे।

वाराणसी में रैली करेंगे अखिलेश :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 4 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ यहाँ पहुंचे थे। वहीँ अब वह 11 महीने बाद इस छेत्र में कदम रखने  जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वाभिमान रैली को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं। अखिलेश यादव की ये रैली वाराणसी के कटिंग मेमोरियल कॉलेज में होने वाली है जिसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

5 फरवरी को मुंबई जायेंगे अखिलेश :

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में जनसभा कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा अब सपा ने अपने संगठन का उत्तर प्रदेश के बाहर विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 फरवरी को शाम 5 बजे सोमैया ग्राउण्ड,  मुम्बई में ‘देश बचाओ‘ महारैली को सम्बोधित करेंगे। इस रैली को महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आयोजित किया है जो अखिलेश खेमे के कद्दावर नेताओं में एक हैं। इस रैली के जरिये सपा अध्यक्ष अखिलेश महाराष्ट्र में अपनी पार्टी को जमाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे भाजपा से चुनाव जीता जा सके।

 

ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री ने दिया कासगंज हिंसा पर विवादित बयान

Related posts

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया नकली दूध बनाने का भंडाफोड़, मौके से नकली दूध बनाने का कैमिकल और नकली दूध किया बरामद, मौके पर नकली दूध बनाते दो लोग गिरफ्तार, पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजने की कर रही तैयारी, कोतवाली क्षेत्र का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

#भारत बंद: बीएचयू के हैदराबाद गेट के पास किया आगजनी व चक्काजाम

Shambhavi
7 years ago

श्रावस्ती:- आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Desk
3 years ago
Exit mobile version