Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ में अखिलेश यादव ने की छात्रसंघ नेताओं से मुलाकात

akhilesh yadav met

akhilesh yadav met

उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में हार के बाद से समाजवादी पार्टी हैरान है। यही कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब संगठन को मजबूत करते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच अचानक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ नेताओं को लखनऊ बुलवा लिया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो चुकी हैं। अखिलेश यादव सपा पदाधिकारियों से इस समय मुलाक़ात कर रहे हैं।

कन्नौज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव :

राजनीति पर बात करते हुए अखिलेश कह चुके हैं कि एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर वे 2019 में कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी और हमारी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी मगर दोनों दलों के बीच गठबंधन के पहले दोनों पार्टियों को अपने संगठन को मजबूत करना होगा। दोनों दल ज्यादा से ज्यादा अपने सदस्य बनाएं क्योंकि गठबंधन पर तो कभी भी बात हो सकती है। इस बीच 2019 के चुनाव के देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अचानक लखनऊ बुलवाया है।

छात्रसंघ नेताओं को अखिलेश ने बुलवाया :

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते 2 चुनावों की तरह हारना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि वे चुनाव के पहले अपने संगठन को मजबूत करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। लगातार कई दलों के नेताओं को अखिलेश यादव सपा में शामिल करा रहे हैं जिससे उनका वोट बैंक मजबूत हो सके। साथ ही बूथ लेवल पर भी सपा को मजबूत करना अखिलेश यादव के लिए काफी चुनौती भरा साबित होने वाला है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाया है। अखिलेश यादव सपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। सभी छात्रनेताओं को अखिलेश यादव 2019 विजय के लिए जिम्मेदारियां देंगे।  इस बैठक में अखिलेश यादव 2019 की चुनावी भूमिका पर चर्चा करेंगे। इस बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से बात करेंगे।

अखिलेश का संबोधन :

समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों को बधाई, सभी को लोहड़ी की बधाई। समाज में कुछ ऐसी ताक़तें घुस गई हैं जो जात, धर्म के नाम पर तोड़ रही हैं। नौजवान को इन ताक़तों से सावधान रहने की ज़रूरत है। इतने युवा किसी पार्टी के पास नहीं, जितने सपा के पास हैं। सदन में भी सपा के सबसे ज्यादा युवा एमएलसी हैं। हमारी पार्टी संगठन की पार्टी, कभी कभी पार्टी में अनुशासन नहीं दिखता।

जिनसे हमारा मुक़ाबला है वो झूठा प्रचार करने में आगे। नई पीढ़ी का रिश्ता टेक्नोलोजी से ज़्यादा है। अयोध्या में सरकारी हेलिकॉप्टर को पुष्पक विमान बना दिया, राम, लक्ष्मण सीता को लाए उससे बाद में मोबाइल पर उन सीता की तस्वीर आई। टेक्नोलॉजी के दौर मे आज कुछ नही छुप सकता। युवा इसका बेहतर इस्तेमाल करें। लाल टोपी पहनने वाले संघर्ष से नहीं घबराते हैं। रोज़गार का वादा करने वाले बताएं कि कितनों को दिया रोज़गार सपा ने कभी भेदभाव नहीं किया, और अपनी योजनाएं ज़मीन पर उतारीं हैं।

चमत्कारी लोग हैं भाजपा वाले :

अखिले यादव ने सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि अब कहीं सुन रहे हैं छापा पड़ा, भाजपा ध्यान हटाने में माहिर है। भाजपा वाले ओपीनियन जेब मे लेकर चलते हैं किसान बर्बाद हो गया यहां, गन्ना किसानों का भुगतान नही हो पा रहा किसान को उसी के आलू की कीमत नहीं मिल रही है। कन्नौज के सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने कहा कि किसान आलू डाल गए यहां और वो कन्नौज में ढूंढ रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज वालों को भी सुविधा नही मिली है।  क़ानून व्यवस्था सुधारने में नहीं, दूसरे कामों में लगी है पुलिस। टॉयलेट का रंग भगवा कर के अपमान किया है। इन्होंने बिजली बनाई नही बल्कि बिल बढ़ा दिया आवारा पशुओं को DM को उपहार स्वरूप देंगे सपाई। जिस तेजी से बाज़ार बदल रहा उस तरह सरकार तैयारी नही कर रही।

 

ये भी पढ़ें : पथराव की सूचना पर सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के घर पहुँची पुलिस

Related posts

कान्हा की नगरी में कल रात ब्रज रज उत्सव में जमकर बम बम भोले का रस बरसा-हंसराज रघुवंशी के अनकट गाने

Desk
3 years ago

मेरठ में दिखाई दिया UFO!

Kamal Tiwari
8 years ago

डीएम और एसपी ने लोगों से बेखौफ होकर मतदान देने की अपील की! 

Dhirendra Singh
8 years ago
Exit mobile version