Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का जिलाध्यक्षों को निर्देश, बसपा के लिए छोड़नी पड़ सकती हैं सीटें

pcs-mains 2017 akhilesh-yadav-attack bjp government

pcs-mains 2017 akhilesh-yadav-attack bjp government

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सपा ने बसपा के साथ गठबंधन को देखते हुए चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन करना प्रारंभ कर दिया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गयी है।

अखिलेश ने शुरू की तैयारी :

उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को लोकसभा चुनावों में रोकने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन में सभी को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा से गठबंधन के बाद सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में क्षेत्रीय दल मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता में जाने से रोकने का काम करेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी को रोकने के लिए वे बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

जिलाध्यक्षों को दिया निर्देश :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। सूत्रों से खबर है कि इस बैठक में उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से कहा है कि बसपा से गठबंधन की बात चल रही है। ऐसे में कई सीटें बसपा के लिए छोड़नी पड़ सकती हैं। ऐसे में हमें सब्र से काम लेना होगा। उन्होंने कहा कि बसपा से गठबंधन से हमारे तमाम नेता नाराज होंगे। उन सभी को हमें मनाना पड़ेगा। जब हमारी गठबंधन सरकार बनेगी तो सबको कहीं न कहीं समायोजित किया जायेगा। ऐसे में जिन लोकसभा में सपा अपनी सीटें बसपा के लिए छोड़ेगी, उन क्षेत्रों के सपा नेता नाराज नहीं हों।

 

Related posts

हमें पूरा विश्वास है नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे: सीएम योगी 

UP ORG DESK
6 years ago

अमेज़न पर बिकेगा खादी उत्पादः नवनीत सहगल

Bharat Sharma
7 years ago

प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने प्रेसवार्ता में सिपाही भर्ती का ऐलान किया

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version