Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गोंडिया पहुंचे अखिलेश, राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल से करेंगे मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष ने 2019 में भाजपा को घेरने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर पार्टी को फैलाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत अखिलेश बीते दिनों मुंबई में देश बचाओ-देश बनाओ रैली करने पहुंचे थे। आज एक बार फिर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुंबई के गोंडिया पहुंचे हुए जहाँ पर उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश के सपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।

अमित शाह को बताया गुंडा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों मुंबई में सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी द्वारा आयोजित रैली को संबोधित किया था। इस दौरान बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कोई है तो वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि वे आज नेता बन कर घूम रहे हैं मगर असल में वे कुछ और हैं। आरएसएस पर अखिलेश यादव ने कहा उन लोगों ने देश के लिए क्या किया, सिर्फ आरएसएस ने अंग्रेजों के तलवे चाटे और कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भारत के लिए सभी नारे मुस्लिमों ने दिए हैं। यहाँ पर हिंदु-मुस्लिम एकता दिखाई जाती है। अखिलेश ने कहा कि तिरंगे का रंग किसने दिया, बालासाहेब ठाकरे ने दिया क्या ? वो भी एक मुस्लिम ने दिया है। साथ ही लव जिहाद पर अखिलेश यादव ने मुसलमानों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ बदनाम किया जा रहा है।

 

akhilesh yadav gondia

गोंडिया पहुंचे अखिलेश :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 9 फरवरी को महाराष्ट्रा के गोंडिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12 के करीब मनोहर भाई पटेल इंस्टीटयूट आंफ इंजीनियरिंग ऐडं टेक्नालाजी में भण्डारा एवं गोंडिया जिले के विभिन्न संस्थानों के बच्चों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भी शामिल हुए थे। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुंबई में राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के आवास पर जाकर उनसे करेगें।

Related posts

14 दिसंबर से शुरू हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Divyang Dixit
8 years ago

कैग का दावा, नहीं है उत्तर प्रदेश में ‘लॉ एंड आर्डर’!

Divyang Dixit
9 years ago

निर्वाचन आयोग नौ मार्च शाम 5.30 बजे करेगा एग्जिट पोल्स का ऐलान!

Prashasti Pathak
8 years ago
Exit mobile version