Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तराखंड निकाय चुनाव: सपा ने शुभलेश यादव को बनाया नैनीताल-अल्मोड़ा प्रभारी

akhilesh yadav

akhilesh yadav

शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से सपा कमजोर होने लगी है। अभी तक कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देकर शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे में शामिल हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी को पश्चिम यूपी के बरेली जिले में हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए अखिलेश यादव ने बरेली की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली के बर्खास्त किये गए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष को अखिलेश ने दी जिम्मेदारी :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को हटाने के बाद अखिलेश यादव ने उन पर फिर भरोसा किया है। अखिलेश यादव ने उन्हें पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नैनीताल और अल्मोड़ा का प्रभारी बनाया है। अखिलेश यादव ने शुभलेश यादव को निर्देश दिया है कि वो तत्काल उत्तराखंड जा कर चुनाव की तैयारियों की बागडोर संभाले।

अखिलेश ने भंग की थी सपा कार्यकारिणी :

यूपी के बरेली जिले में समाजवादी पार्टी में चल रही अंदरूनी उठा पटक के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला और महानगर कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी। सपा के पूर्व सांसद वीरपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा में जाने के बाद से पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया था। वीरपाल यादव ने दवा करते हुए कहा था कि वे एक महीने में सेक्युलर मोर्चे को सपा के बराबर लाकर खड़ा कर देंगे और कुछ वैसा होता हुआ दिखाई भी दे रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

खबरों में बने रहने के लिए ऊटपटांग बयानबाजी करती हैं बसपा सुप्रीमों

Bharat Sharma
7 years ago

ज़मीनी विवाद में दबंगों ने दूसरे पक्ष की महिला को आग में फेंका, थाने पहुंची झुलसी महिला और उसके सहयोगियों को पुलिस कर्मी ने थाने से भगाया, घायल महिला को परिवार वालो ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, 45 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है महिला, ईलाज जारी, इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बीच रास्ते में दूल्हा-दुल्हन से की गई लूटपाट

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version