Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मेरठ: मौलाना शाबिर को सपा ने बनाया हर्रा का नगर अध्यक्ष

SP workers protest against deoria shelter home case

SP workers protest against deoria shelter home case

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने चुनावों को देखते हुए जातिगत समीकरणों के अनुसार पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में एक बदलाव करके सभी को हैरान कर दिया है।

सपा संगठन में हुआ बदलाव :

मेरठ जिले में नगर पंचायत हर्रा में समाजवादी पार्टी को मजबूती देते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष का मनोनयन किया है। नगर अध्यक्ष को जल्द अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने हर्रा निवासी मौलाना शाबिर को नगर अध्यक्ष हर्रा मनोनीत किया। इस दौरान उनके मनोनयन से जहां कस्बे में पार्टी को मजबूती मिली है वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी हर्ष की लहर दौड़ गई। नगर अध्यक्ष बनने पर मौलाना शाबिर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसी के तहत वे लगातार संगठन में बदलाव कर रहे हैं।

Related posts

डीएम ने गांव को शराब मुक्त बनाने को चलाया विशेष अभियान, चौपाल लगाकर डीएम स्वयं कर रहे लोगो को शराब के प्रति जागरूक, चौपाल में सीएमओ, आबकारी अधिकारी, सहित कई अधिकारी है मौजूद।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

नगर पंचायत-भदोही तीसरा राउंड

kumar Rahul
7 years ago

उन्नाव: नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख से माफिया डॉन ने की रंगदारी की मांग

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version