उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को HCL के एक कार्यक्रम में शिरकत की, इसके अलावा वहां प्रशिक्षण ले रहे करीब 200 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश ने संबोधित किया।
एक्सप्रेस-वे तेजी से बना रहे हैं:
- शनिवार को HCL के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रशिक्षणकर्मियों को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणकर्मियों को समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बतायीं।
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, समाजवादी सरकार तेजी से एक्सप्रेस-वे बना रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, अब लखनऊ से दिल्ली मात्र 5-6 घंटों में पहुंचा जा सकेगा।
आईटी क्षेत्र में सरकार ने किया काम:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में कहा कि, उनकी सरकार ने आईटी के क्षेत्र में बहुत काम किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने इटावा में लायन सफारी बनायीं, जिसके लिए शेर गुजरात से लाये।
अमूल प्लांट से किसानों को फायदा:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार के नेतृत्व में सूबे में अमूल प्लांट लगा।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, अमूल प्लांट से किसानों को फायदा होगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, इससे यूपी का भविष्य भी बेहतर होगा, जिससे देश आगे बढ़ेगा।
- इसके बाद कार्यक्रम में सीएम अखिलेश ने अपनी पेंशन योजना और लैपटॉप योजना का भी जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार