Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश-शिवपाल की पार्टियां मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाने में जुटी

mulayam singh birthday

mulayam singh birthday

समाजवादी पार्टी से अलग रुख कर नया दल गठित करने वाले शिवपाल यादव अब बर्थडे के बहाने मुलायम सिंह यादव की सियासी विरासत पर दावा ठोकेंगे। 21 नवंबर को नेताजी के 79वें जन्मदिन को ‘धर्म निरपेक्षता दिवस’ के रूप में पूरे प्रदेश में जिला और महानगर स्तर पर उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मनाएगी। शिवपाल की पार्टी के इस आयोजन पर सक्रिय होने के साथ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी एक्शन मोड में आ गयी है और मुलायम के जन्मदिन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

21 नवंबर को है मुलायम का जन्मदिन :

समाजवादी पार्टी के साथ-साथ शिवपाल यादव की नयी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) भी 21 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुट गई हैं। ऐसा पहली बार होगा कि जब पार्टी के समर्थकों में इस बात को लेकर संशय है कि वे नेताजी का जन्म दिन मनाने के लिए किस खेमे में जाएं। इनमें कई ऐसे नेता भी हैं जो हर साल बड़े उत्साह से मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।

इस बार सपा की निगाह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों पर रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पार्टी जिला मुख्यालय पर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाएगी।

सपा मनाएंगे नेताजी का जन्मदिन :

यूपी के नॉएडा जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कई आयोजन करेंगे। उधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बब्बल भाटी का कहना है कि सपा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाए या न मनाए, उनकी पार्टी शानदार तरीके से नेताजी का जन्मदिन मनाएगी। इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पार्टी कार्यालय में आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की 25 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन 30 नवंबर से पहले हो सकता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

बरेली: पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार को बनाया जा सकता है जिलाध्यक्ष

Shashank
6 years ago

उत्तर प्रदेश DGP जावेद अहमद ने दिये सांप्रदायिक सदभाव बनाये रखने के निर्देश।

Rupesh Rawat
9 years ago

सीएम योगी के हरियाणा और मथुरा दौरे का मिनट-2-मिनट कार्यक्रम

Shashank
8 years ago
Exit mobile version