Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने आठ विभागों की 26 सेवाओं को किया आॅॅनलाइन

akhilesh government

अखिलेश सरकार अपनेे कामों में पारदर्शिता बरतने के लिए हर जरूरी कदम उठाने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश के तहत अखिलेश सरकार ने अपने आठ विभागो की 26 सेवाओं के कामकाज को ऑनलाइन कर दिया है। अब कोई भी सिर्फ एक क्लिक पर इन विभागों की 26 सेवाओं की जानकारी आॅॅनलाइन प्राप्‍त कर सकता है।

अखिलेश सरकार द्वारा उठाया गया ये कदम इसलिए भी बेहद महत्‍वपूर्ण हो जाता है क्‍योंकि सरकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्‍त करने के लिए पब्लिक को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर काटने के बाद भी सही जानकारी प्राप्‍त करने के लिए एक आम नागरिक को काफी मुुसीबतें उठानी पड़ती है। अब कम से कम आठ विभागों से सम्‍बिन्‍धत जानकारी प्राप्‍त करने के लिए लोगो को मुश्किलों का सामना नही करना पड़े़ेगा।

अखिलेश सरकार ने लोकवाणी केन्‍द्रो, जनसुविधा केन्‍द्रों और घर बैठे विभिन्‍न प्रमाणपत्रों को हासिल करनेे के लिए ई-डिलीवरी सिस्‍टम की भी शुरूआत कर दी है। इस सुविधा की सहायता से अब उत्‍तर प्रदेश मेंं रहने वाले लोग खसरा-खतौनी,जन्‍म प्रमाणपत्र, मृत्‍यू प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं के लिए प्रमाणपत्र या आवेदन पत्र घर बैठे ही प्राप्‍त किया जा सकता है। अखिलेश सरकार ने उन लोगों का पूूरा ध्‍यान रखा है जिनके घर में नेट की सुविधा उपलब्‍ध नही है। ऐसे लोग लोकवाणी केन्‍द्रों में जाकर न्‍यूूनतम से न्‍यूनतम राशि खर्च करने इन्‍टरनेट की सुविधा प्राप्‍त कर सकते है।

उत्‍तर प्रदेश की जनता को सर्मपित दिख रही है अखिलेश सरकार ने विभिन्‍न सरकारी नौकरियों और कामों के लिए स्‍वप्रमाणित प्रमाण पत्रों की सेेवा भी शुरू की है। इसके अलावा इस सरकार ने शपथपत्र की अनिवार्यता को भी खत्‍म कर दिया है।

इसे भी पढ़ेे- चुनावी वर्ष में अखिलेश सरकार ने गाजियाबाद के लोगों को दिया बड़ा                      तोहफा!

                   मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुकुल द्विवेदी के परिजनों से की                            मुलाकात,   दी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Related posts

 जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

UP ORG Desk
6 years ago

भाजपा के संरक्षण में सभी सहयोगी दल फलते फूलते हैं: केशव प्रसाद मौर्या

UP ORG DESK
6 years ago

CBSE 10th Result 2020: 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित,बीते वर्ष की तुलना में इस बार के रिजल्ट में खासा उछाल

Desk Reporter
5 years ago
Exit mobile version