Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

देव दीपावली की तैयारियों में जुटा प्रशासन

administration-engaged-in-preparations-for-dev-deepawali

administration-engaged-in-preparations-for-dev-deepawali

देव दीपावली की तैयारियों में जुटा प्रशासन

मथुरा-

जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा नगर आयुक्त अनुनय झा ने 7 नवंबर को देव दीपावली के पावन पर्व के सम्बंध में निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। देव दीपावली के पर्व की तैयारियों को लेकर दीपावली समिति और जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मथुरा के यमुना घाटों पर देव दीपावली महोत्सव के उपलक्ष्य में दीपदान का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सोमवार 7 नवंबर को किया जाएगा, जिसमें यमुना के सभी 25 घाटों पर 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसी के चलते जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे कि इस महोत्सव को लेकर कोई परेशानी ना हो ।

सभी अधिकारियों ने यमुना के सभी घाटों का निरीक्षण किया तो वहीं यमुना नदी की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। डीएम, एसएसपी ने नाव में बैठकर सभी घाटों, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। निरीक्षण के दौरान सूर्य घाट ,बंगाली घाट, बलदेव घाट, रामघाट राम घाट, श्रंगार घाट, राजा घाट , विश्राम घाट से लेकर कंस किले तक नाव में बैठकर अवलोकन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी यमुना के घाटों पर दीपदान महोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, जिसमें जनपद के अलावा आसपास के लोग भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे एवं समस्त सामाजिक संस्थाएं, स्कूली छात्र छात्राओं तथा सरकारी विभाग के विभिन्न स्वयं सहायता समूह भी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

बाइट पुलकित खरे जिलाधिकारी मथुरा

Report:- Jay

Related posts

नर्सों को दिया कुत्‍ते भगाने का फरमान, मचा हंगामा तो पलटा आदेश

Sudhir Kumar
8 years ago

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पहली ही बरसात में हुई धरासाई

Short News
7 years ago

वाराणसी में गंगा महासभा ने क्रूज़ चलाने का किया विरोध

Shani Mishra
7 years ago
Exit mobile version