Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल के बेटे आदित्य यादव होंगे पीएसपी लोहिया के महासचिव

aditya yadav

aditya yadav

समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चे का गठन कर यूपी की सभी लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शिवपाल के इस ऐलान के बाद से सपा नेताओं ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर उनके मोर्चे को ज्वाइन करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अभी तक समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर चुके हैं। इसके साथ ही शिवपाल ने संगठन का विस्तार करना शुरू कर दिया है और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है।

शिवपाल यादव कर रहे संगठन का विस्तार :

समाजवादी पार्टी के विद्रोही शिवपाल सिंह यादव ने अपने संगठन को विस्तार देना शुरू किया है। पूर्व में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कई जिलों के अध्यक्ष घोषित कर चुके शिवपाल ने जिला और महानगर अध्यक्ष भी घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा शिवपाल ने सपा की लोहिया वाहिनी, छात्रसभा और महिला सभा की तर्ज पर अपने फ्रंटल संगठन बनाये है। शिवपाल यादव ने अपने संगठन में सपा से खफा चल रहे सभी नेताओं को तरजीह दी है। शिवपाल यादव की नयी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी चुनाव आयोग में हो गया है।

बेटे को बनाया प्रदेश अध्यक्ष :

सपा के बागी शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा का गठन कर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। इस कदम के बाद से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। एक के बाद एक सपा नेता इस्तीफ़ा देकर शिवपाल खेमें में जा रहे हैं और सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में शिवपाल यादव ने अपनी प्रगतिशील सपा लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव पद पर अपने बेटे और अखिलेश के चचेरे भाई आदित्य यादव की नियुक्ति की है। आदित्य यादव इन दिनों पिता शिवपाल यादव के साथ मिलकर मोर्चे और पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

Related posts

फतेहपुर : जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पर महिला रोगी को थप्पड़ मारने का आरोप

Bhupendra Singh Chauhan
7 years ago

कुंबले का इस्तीफा दुःखी करने वाला :मोहम्मद अजहरुद्दीन

Mohammad Zahid
8 years ago

इलाहाबाद : अाम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव

kumar Rahul
8 years ago
Exit mobile version