Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भारतीय किसान यूनियन में शामिल हुई आरती गौतम

Aarti Gautam Joins Bhartiya Kisan Union Tikait Ggroup in Lucknow

Aarti Gautam Joins Bhartiya Kisan Union Tikait Ggroup in Lucknow

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबली गौतम के द्वारा आरती गौतम को लखनऊ जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस मौके पर आरती गौतम ने बताया महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व किसान समस्याओं के लिए संघर्ष करूंगी। आरती ने बताया महिलाओं पर अत्याचार में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन में शामिल होकर में किसान समस्याओं सहित महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएगी। वह महिलाओं के हक़ में आवाज बुलंद करेंगी।

आरती गौतम ने कहा कि आज की नारी एक शक्ति है, इसलिए मुझे विश्वास है कि जागरूक और महिला सशक्तिकरण के द्वारा हम एक बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली योगी सरकार की नाकामी दिखाई दे रही है। शुरुआत में जरूर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संजीदगी नजर आई। पूरे प्रदेश में विशेष पुलिस दस्ते बनाकर तैनात कर दिए गए लेकिन क्राइम अंगेस्ट वुमेन के खिलाफ इनकी मुहिम कितने दिन कारगर रही लेकिन ये योजनाएं कुछ दिन बाद ठप हो गईं। अब केवल सीएम और उनके मंत्री मंचों से ही अपराध में कमी का ग्राफ कम होने का गुणगान कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत सबके सामने है। प्रदेश में रेप और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाएं इसका सबूत पेश कर रही है। इस मौके पर भाकियू के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनपुट – ज्ञानेंद्र

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ : पुस्तक मेला कार्यक्रम में आने के लिए मैंने आमंत्रण मांग के लिया है : राम नाईक

Short News Desk
7 years ago

सुल्तानपुर: अपराध में आई बढ़ोतरी, 7 महीने में हत्या की 8 वारदातें

Shivani Awasthi
7 years ago

हरियाणा से अरुणाचल प्रदेश ले जा रही 800 पेटी अवैध शराब शामली में बरामद

Shambhavi
7 years ago
Exit mobile version