Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी में 26 IPS अफसरों के तबादले, लखनऊ एडीजी जोन और IG रेंज हटे

26 IPS officers transferred yogi adityanath up cm suspended 11 while 7 officers transferred in maharajganj

yogi adityanath

पिछले दिनों योगी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इसीक्रम में शुक्रवार को शासन ने यूपी में 26 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें से कई अधिकारियों को नई तैनाती मिली है जबकि कई को इधर से उधर किया गया है। लखनऊ जोन के एडीजी अभय कुमार प्रसाद समेत आईजी भी शा‌‌मिल हैं। वहीं एडीजी अभय कुमार प्रसाद को एडीजी ईओडब्ल्यू और आईजी रेंज जयनारायन सिंह को पीएसी मुख्यालय का आईजी बनाया गया है। मुरादाबाद में डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव कृष्ण लखनऊ जोन के नए एडीजी और आईजी टेलीकॉम सुजीत पांडेय लखनऊ परिक्षेत्र के नए आईजी होंगे। इनके अलावा अन्य कई अफसरों को भी इधर-से उधर किया गया है।

अगले पेज पर देखिए 26 IPS अफसरों के तबादले की पूरी लिस्ट :-

  1. राजीव कृष्ण एडीजी लखनऊ जोन बनाये गए हैं।
  2. सुजीत पांडे लखनऊ रेंज के नए आईजी बनाये गए हैं।
  3. विश्वजीत महापात्रा डीजी एसीओ बनाये गए हैं।
  4. पीवी रामा शास्त्री एडीजी वाराणसी जोन बनाये गए हैं।
  5. दावा शेरपा एडीजी गोरखपुर जोन बनाये गए हैं।
  6. अभय प्रसाद एडीजी EOW बनाये गए हैं।
  7. पीयूष आनंद एडीजी स्थापना बनाये गए हैं।
  8. केएस प्रताप कुमार एडीजी मुरादाबाद अकादमी बनाये गए हैं।
  9. एसबी शिरोडकर एडीजी इंटेलिजेंस बनाये गए हैं।
  10. प्रेम प्रकाश एडीजी बरेली जोन बनाये गए हैं।
  11. हरिराम शर्मा एडीजी प्रशासन लखनऊ बनाये गए हैं।
  12. सुनील गुप्ता एडीजी CBCID बनाये गए हैं।
  13. जय नारायण सिंह IG पीएसी लखनऊ बनाये गए हैं।
  14. विनोद कुमार सिंह IG मुरादाबाद रेंज बनाये गए हैं।
  15. डीके ठाकुर IG बरेली रेंज बनाये गए हैं।
  16. विजय सिंह मीणा IG मिर्जापुर रेंज बनाये गए हैं।
  17. विजय प्रकाश IG डीजी मुख्यालय बनाये गए हैं।
  18. मोहित अग्रवाल IG लोक शिकायत बनाये गए हैं।
  19. एसके भगत IG क्राइम लखनऊ बनाये गए हैं।
  20. नीलाब्जा चौधरी IG गोरखपुर रेंज बनाये गए हैं।
  21. ओमकार सिंह DIG फैजाबाद रेंज बनाये गए हैं।
  22. ज्ञानेश्वर तिवारी DIG पीटीसी सीतापुर बनाये गए हैं।
  23. प्रवीण कुमार DIG कानून व्यवस्था बनाये गए हैं।
  24. शरद सचान DIG सहारनपुर रेंज बनाये गए हैं।
  25. मनोज तिवारी DIG चित्रकूट रेंज बनाये गए हैं।
  26. केएस इमैनुअल केंद्र सरकार भेजे गए हैं।

Related posts

पूर्व न्यायाधीश ने ठा. बांकेबिहारी मंदिर का किया निरीक्षण

Desk
2 years ago

योगी सरकार ने खनन की दी मंजूरी, तय हुए ये मानक!

Divyang Dixit
8 years ago

Unnao :मार्ग जाम कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प, जमकर चले ईट पत्थर

Desk
4 years ago
Exit mobile version