Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शादी समारोह में डांस देख रहे लोगों पर छज्जा गिरा, 13 मेहमान घायल

13 People Injured Balcony Collapse Wedding Ceremony Dance Party

13 People Injured Balcony Collapse Wedding Ceremony Dance Party

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला में शादी समारोह के दौरान डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ छत के छज्जा पर उमड़ पड़ी। छज्जा भारी वजन के चलते भरभरा कर नीचे गिर गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। घरवाले मलबे में दबे लोगों लोगों को निकालने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घरवालों की मदद से मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया नगर इलाके की है। यहां मेहताब की बारात 15 नवंबर को फर्रुखाबाद जानी थी। घर मे शादी की रस्में चल रही थी। देर रात उबटन लगाई की रस्म हो रही थी। जिसमें ढोलक की धुन पर गीत गाए और डांस किया जा रहा था। मेहताब के घर के छज्जे पर बैठकर कुछ रिश्तेदार गानों का लुत्फ उठा रहे थे। तभी जोरदार आवाज के साथ पूरा छज्जा टूटकर नीचे बैठे लोगों पर गिर गया। छज्जा गिरने से नीचे बैठे दूल्हा मेहताब सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छज्जे के नीचे दबे सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे से शादी की खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

मोहसिन रजा के घर जाकर डीजीपी SSP सहित कई मंत्रियों ने दी ईद की मुबारकबाद

Sudhir Kumar
7 years ago

शहर में पेयजल समस्या के चलते जनता में आक्रोश

kumar Rahul
8 years ago

एसएससी स्कैम के विरोध में धरना प्रदर्शन, जीपीओ पर कल 11 बजे छात्र करेंगे प्रदर्शन।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version