Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वीडियोः लखनऊ के 1090 चौराहे पर पराग बूथ के पास लगी भीषण आग!

1090-lucknow

राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहे पर पराग बूथ के पास आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अम्बेडकर पार्क पुल के नीचे आग लग गई है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग इतनी भीषण है कि इसने पूरे 1090 चौराहे को अपनी जद में ले लिया। आग के कारण चौराहे पर चारों तरफ काला धुंआ फैला हुआ है। धुंए के कारण रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

[ultimate_gallery id=”30661″]

राजधानी के वीआईपी क्षेत्र में आग की सुचना पर तुरंत ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। फिलहाल, दमकल की गाड़िया आग को बुझाने में जुटी हुई हैं। लेकिन  पुल ने नीचे लगी आग ने दमकल कर्मियों की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

वीडियों देखेः चारो तरफ धुएं से घिरा 1090 चौराहा..

https://www.youtube.com/watch?v=H_L7zrtlIIY&feature=youtu.be

Related posts

तस्वीरें: महिलाओं ने रिक्शा चलाकर किया मोदी का विरोध!

Sudhir Kumar
8 years ago

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 55 लोगों को बांटे भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र

Sudhir Kumar
7 years ago

बेईमानों को बचाने के लिए कैसी कैसी तरकीब अपनाई जा रही है-पीएम मोदी

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version