Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अब परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एक ही कार्यकाल में होता है : मनोज सिन्हा

अब परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एक ही कार्यकाल में होता है : मनोज सिन्हा

अब परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एक ही कार्यकाल में होता है : मनोज सिन्हा

देश में अब ऐसी सरकार है जो परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एक ही कार्यकाल में करती है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की शब्दावली ही नही देश की कार्य संस्कृति भी बदली है। ये दावा रेल एवं संचार राज्यमंत्री मंत्री मनोज सिन्हा ने आज गाजीपुर में किया।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर में नव निर्मित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण करने पहुंचे थे। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने २१ करोड़ की लागत से बने रीजनल रेलवे के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उदघाटन किया। मनोज सिन्हा ने गाजीपुर सिटी स्टेशन की वांशिंग लाइन का भी उदघाटन किया। करीब ४२ करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं का रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लोकार्पण किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुये मनोज सिन्हा ने कहाकि किसी भी परियोजना का शिलान्यास करने के बाद तय समय सीमा में परियोजना पूरा कर उदघाटन करना ही मोदी सरकार की कार्यशैली है। उन्होने कहाकि देश में ऐसी सरकार है जो शिलान्यास और उदघाटन दोनों कर रही है।कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुये रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों को गुमराह करने वाला बताया। उन्होने कहाकि कांग्रेस के सांसदों ने बेबुनियाद आरोप लगाकर देश की संसद की गरिमा गिराई है।कांग्रेस के इस आचरण से विश्व में देश की संसद की प्रतिष्ठा को चोट पहुंची है। उन्होने कहाकि संसद में बयान देने वाले कांग्रेसी सांसद देश की संसद को नुक्कड़ सभा बनाना चाहते है।

इसे भी पढ़िए

उत्तरप्रदेश की स्थानीय ख़बरें

Ghazipur News              

Live: फर्रुखाबाद पिछली सरकारों की उपेक्षा का शिकार रहा- CM योगी

Related posts

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फिरोजाबाद में, करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास!

Divyang Dixit
9 years ago

सीएम योगी युवाओं को देंगे रोजगार का सर्टिफिकेट!

Kamal Tiwari
8 years ago

माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघों द्वारा कापी मूल्यांकन का बहिष्कार, ज़िले के मनोहर लाल इंटर कालेज, जीआईसी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी इंटर कॉलेज तथा फ़ारबिस इंटर कॉलेज के सेंटर पर एक साथ किया जा रहा है बहिष्कार.

Desk
7 years ago
Exit mobile version