भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी छोड़ने के बाद बुधवार को राजधानी लखनऊ में ‘परिवर्तन महारैली’ करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित:
- भाजपा नेता और पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी छोड़ने के बाद से बुधवार को अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
- यह शक्ति प्रदर्शन मौर्य बसपा सुप्रीमो मायवती को आगामी चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए कर रहे हैं।
- परिवर्तन महारैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।
क्यों छोड़ी थी बसपा स्वामी प्रसाद मौर्य ने:
- 2017 के आगामी चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के 8 बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं।
- स्वामी प्रसाद मौर्य उन 8 नेताओं में शामिल थे और पार्टी छोड़ने वाले पहले नेता थे।
- स्वामी प्रसाद मौर्य का कद बसपा में एक वरिष्ठ और रुतबा कद्दावर नेता का था।
- वो सदन में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी मौजूद थे।
- स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी को छोड़ा था।
- जिसके बाद अटकलें लगायीं जा रही थी कि, स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे।
- लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन थामा।
- वहीँ बसपा से इस्तीफा देने के बाद प्रेसवार्ता में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर आरोप लगाये थे।
- जिसमें स्वामी प्रसाद ने कहा था कि, मायावती पैसे लेकर टिकट बेचती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार