बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज आजमगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत महारैली को संबोधित किया।
लोगों का किया शुक्रिया:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आजमगढ़ में महारैली को संबोधित किया।
- इस दौरान उन्होंने रैली में आने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया।
- उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, भीड़ देखकर पूर्ण बहुमत का एहसास हुआ है।
- बसपा सुप्रीमो ने चुटकी के अंदाज में कहा कि, मुलायम के लिए मैदान बड़ा था, हमारे लिए छोटा है।
- उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, न्याय और अमन के दिन जल्द ही आयेंगे।
सपा पर साधा निशाना:
- बसपा सुप्रीमो ने महारैली में सूबे की मौजूदा समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जनता सपा का चाल चरित्र समझ चुकी है।
- उन्होंने इस दौरान सूबे में जल्द ही न्याय और अमन-चैन के दिन आने की बात भी कही।
कांग्रेस पर हमला:
- अपने संबोधन में मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जिसने दिल्ली को ख़राब किया वो यूपी को क्या संवारेंगे।
- यह हमला बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर किया था।
- उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र से बाहर हुई।
- उन्होंने कांग्रेस के आरक्षण वाले मुद्दे को चुनावी प्रलोभन बताया।
भाजपा ने सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत किया:
- मायावती ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार के अच्छे दिन बुरे दिनों में तब्दील हों चुके हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने सिर्फ सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत किया है।
- उन्होंने भाजपा के सूबे के 6 साल के शासन पर भी हमला किया।
- मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना वादा पूरा न करने का भी आरोप लगाया।
- भाजपा के शासन में बढ़ी महंगाई का मुद्दा भी उन्होंने उठाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार