Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

खतरनाक अजगर के साथ सोने वाली महिला का सच आया सामने

लोग अपने पालतू जानवरों के बेहद प्यार करते हैं। उसे अपने साथ घर में रखते हैं। उसे खिलाते-पिलाते है। कई लोग तो अपने पालतू जानवरों को अपने साथ सुलाते भी है, लेकिन क्या आप अजगर को भी अपने साथ सुला सकते है। एक महिला की कहानी सुन आप हैरान रह जाएंगे कि वह अपने पालतू अजगर के साथ सोना पसंद करती थी। वो उसे अपने साथ अपने बेड पर सुलाती थी। आज हम आपको इस बारे में पूरी खबर विस्तार से बताने जा रहे हैं।

सामने आया हैरान कर देने वाला सच :

अजगर भी उस महिला के साथ बेड शेयर करता था लेकिन एक दिन अचानक उसके अजगर ने खाना-पीना बंद कर दिया। महिला ने काफी कोशिश की उसे खिलाने-पिलाने की लेकिन उसने नहीं खाया। महिला उसके लिए उसके पसंदीदा भेड़, बकरी जैसी चीजें भी लेकर आई, लेकिन उसने किसी को हाथ तक नहीं लगाया।

pet python

महिला घबरा गई और उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने अजर को जांचा-परखा और फिर महिला से सवाल करने लगा। इस सवाल-जवाब के बाद डॉक्टर ने जो खुलासा किया, उसके बारे में सुनकर वो दंग रह गई।

डॉक्टर ने उसे बताया कि अजगर अपने पेट का साइज बढ़ा रहा है, ताकि वो कोई बड़ा सा आहार निगल सके। डॉक्टर ने कहा कि अजगर उसे निगलने की प्लानिंग कर रहा है और तुम्हारे बराबर अपनी बॉडी बढ़ा रहा है ताकि तुम्हें आसानी से अपना आहार बना सके। डॉक्टर के मुताबिक अजगर कई दिनों तक भूखा रह सकता है।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

Desk
7 years ago

विश्व कप क्वालीफायर के अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी छह विकेट से मात

Namita
8 years ago

Why more people are opting for online Matchmaking?

Shivani Arora
8 years ago
Exit mobile version