Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

मशहूर ओड़िआ अभिनेत्री अनीता दास का निधन

odia film actress

साल 2018 में बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की बहुत दिग्गज हस्तियों ने दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया है। 24 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत ने देश और विदेश में मौजूद उनके प्रशंसकों को हिलाकर रख दिया था। किसी को यकीन नहीं हुआ कि श्रीदेवी इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह देंगी। ये साल बॉलीवुड के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। अब एक और दिग्गज अभिनेत्रियों की मौत की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।

मशहूर अभिनेत्री का आकस्मात हुआ निधन :

ओड़िया फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी वेटरन एक्ट्रेस अनीता दास का देहांत हो गया। 57 साल की उम्र ने अनीता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनीता के करीबी लोगों ने बताया कि शुकवार की सुबह अनीता को उनके कटक वाले घर में कार्डिएक अरेस्ट आया जिसकी वजह से उनकी मौत गयी। कहा जा रहा है सीने में दर्द होने के कुछ ही मिनट के अंदर अनीता का देहांत हो गया।

odia film actress

अनीता ने ओडिया भाषा की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से ज्यादातर फिल्मों में अनीता ने माँ का रोल ही निभाया है और उनके अभिनय को लोगों ने पसंद भी किया है। लेकिन अनीता दास के अचानक देहांत पर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शोक व्यक्त किया है।

अनीता ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत 1975 में ओडिया भाषा की फिल्म ”जजबारा” से की थी। इसके बाद उन्होंने ओडिया की जिन फिल्मों में काम किया वो फ़िल्में हैं ‘कृष्ण सुदामा’, मा-ओ-ममता’, बहुदेब मो जग बाली, साथिर, शांति ओम। अनीता की अचानक मौत से ओडिया फिल्म जगत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गयी हैं। बॉलीवुड में भी उनके कई पहचान वाले हैं जिन्होंने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related posts

उत्तर प्रदेश को कांग्रेस के बस ‘ये सात’ पसंद हैं!

Divyang Dixit
8 years ago

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों पर नजर

Kamal Tiwari
8 years ago

जूनियर हॉकी वर्ल्डकप: जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Namita
9 years ago
Exit mobile version