Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लाई तेजी

akhilesh yadav decision

akhilesh yadav decision

समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हुए नगर निकाय चुनाव में भी सपा की हर हुई थी। अब 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के संगठन बदलाव करना शुरू कर दिया है। वैसे तो उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है मगर यूपी की 1 ऐसी लोकसभा सीट है जहाँ पर सपा के लिए जीतना उसकी साख का सवाल है। यही कारण है कि सपा इस सीट को जीतने के लिए खासी मशक्कत कर रही है।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

अकबरपुर सीट पर है सपा का फोकस :

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दिया है। इसके लिए सपा ने अपने गढ़ में संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इटावा हो या कन्नौज, सपा ने अपने गढ़ में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मतदाताओं को सपा के पक्ष में मतदान की अपील करने को कह दिया है। समाजवादी पार्टी कानपुर की लोकसभा सीट पर काफी ध्यान दे रही है। इसके अलावा सपा का सबसे ज्यादा फोकस अकबरपुर लोकसभा सीट को जीतने पर लगा हुआ है। अकबरपुर सीट जीतने के लिए सपा ने युवा छात्रनेता राघवेंद्र सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया है जिससे जीत की उम्मीदें बढ़ सके।

Related posts

CCTV: इलाहाबाद में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, सामने आया वीडियो

Praveen Singh
7 years ago

वीडियो: खाना बनाती इस खूबसूरत लड़की का वीडियो देख अचानक…

Praveen Singh
8 years ago

वीडियो: GST के बाद पीएम मोदी को लेकर ये गाना हुआ वायरल!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version