Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

छठी बार पुराने नेता को अखिलेश ने बनाया सपा जिलाध्यक्ष

samajwadi party may alliance

samajwadi party may alliance

समाजवादी पार्टी ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने यूपी के जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा करने के बाद पदाधिकारियों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता को अखिलेश यादव ने छठी बार सपा की कमान सौंप दी है जिसके बाद समर्थकों में कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। साथ ही मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

सपा ने बदला जिलाध्यक्ष :

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। अखिलेश यादव ने रायबरेली में समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी फिर से राम बहादुर यादव को सौंप दी है। यहाँ पर राम बहादुर यादव छठीं बार सपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी को नई ऊर्जा के साथ मजबूत किया जाएगा। सपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। इसके साथ ही निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें : आचार संहिता के कारण अखिलेश का इलाहाबाद विश्वविद्यालय दौरा रद्द

Related posts

कोहली ने लड़कियों के कपड़ो पर सवाल उठाने वालों पर साधा निशाना

Namita
8 years ago

कोहली, धोनी और रहाणे की ‘नई सोच’

Namita
9 years ago

वीडियो: भरे बाजार युवक ने की महिला के साथ ‘निंदनीय’ हरकत!

Shashank
9 years ago
Exit mobile version