Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

2019 के पहले पूर्वांचल के बाहुबली छोड़ सकते हैं भाजपा का साथ

ramakant yadav

ramakant yadav

2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का भी अखिलेश ऐलान कर चुके हैं। अब ऐसे में वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव की जगह चुनाव लड़ने वाले नेता के कई नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच पूर्वांचल के एक बाहुबली जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं जिसके बाद पार्टी उन पर आजमगढ़ से दांव लगा सकती है।

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव पूर्वांचल की आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं। कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। डिंपल से पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता जनेश्वर मिश्र चुनाव लड़ा करते थे। अखिलेश ने कहा कि कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले। ऐसे में मुलायम सिंह यादव की आजमगढ़ सीट से सपा को कोई बड़ा चेहरा नहीं मिलता दिखाई दे रहा है।

रमाकांत यादव हो सकते हैं प्रत्याशी :

भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमाकांत यादव इन दिनों पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। वे फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार का सीधा इल्जाम सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगा चुके हैं। ऐसे में रमाकांत यादव को भाजपा से सपा में लाने की जिम्मेदारी आजमगढ़ निवासी और महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने ले ली है। अबू आजमी ने बताया कि आजमगढ़ की जो 1 सीट भाजपा जीती है, वह रमाकांत यादव के कारण ही जीत सकी है। उन्होंने कहा कि रमाकांत यादव भाजपा में घुट रहे हैं। ऐसे में उन्हें सपा अध्यक्ष से बात कर पार्टी में लिया जाएगा। रमाकांत यादव भी अबू आजमी को अपना शुभचिंतक मानते हैं और उनकी काफी इज्जत करते हैं। अगर ऐसा हुआ तो रमाकांत यादव का आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी बनना तय हो सकता है। मुलायम के अलावा रमाकांत ही वहां सबसे बड़ा चेहरा है।

Related posts

PHOTOS: सरेआम एक्ट्रेस ने पानी में कपड़े उतार दिए इंटीमेट सीन

Praveen Singh
7 years ago

वीडियो: बाइक सवार के बीच रास्ते में आया सांप और देखते देखते….

Shashank
8 years ago

इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को दी करारी शिकस्त

Namita
8 years ago
Exit mobile version