Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे राज बब्बर

fatehpur sikri

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की खबरें हैं जिस पर अभी पार्टी में मंथन हो रहा है। कांग्रेस यदि इस गठबंधन में शामिल होती है तो उसे कम से कम 6 सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिल सकती हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी इस बार के लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने ऐसी सीट का चुनाव किया है जो सपा और बसपा में से किसी एक के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है।

फतेहपुर से चुनाव लड़ सकते हैं राज बब्बर :

कांग्रेस के राज्य सभा सांसद और सिनेस्टार राज बब्बर इस समय बीच भंवर में फंसते दिख रहे हैं। सपा और बसपा गठबंधन न होने की स्थिति में राज बब्बर उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे मगर अब गठबंधन के तहत ये सीट बसपा के खाते में जाती हुई दिख रही है। राज बब्बर के कई करीबी नेता अब भी उम्मीद लगायें हैं और सीकरी से उन्हें चुनाव लड़ाये जाने की खबरों को बाजार में चला रहे हैं। मगर सियासी जानकार इसमें कुछ दम नहीं देखते हैं। खबरें हैं कि इस गठबंधन में सीटों को लेकर खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी योजना बना रहे हैं और वे नहीं चाहते कि गठबंधन की पार्टियों को नाराज किया जाए। ऐसे में राज बब्बर के चुनाव लड़ने की उम्मीद कम दिख रही हैं।

पंजाब से भी लड़ सकते हैं चुनाव :

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े उच्च स्तरीय सूत्रों की मानें तो इस समय पार्टी के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी हाशिए पर हैं। ऐसा होना यूपी में महागठबंधन की ही आहट का नतीजा है क्योंकि कांग्रेस युवराज राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष 10 जनपथ की शह और रणनीति पर सिर्फ वह बने जो कांग्रेस की ओर से सपा-बसपा में सेतु का काम करे और सामंजस्य व संतुलन बैठाए। ऐसे में राज बब्बर को पंजाब से चुनाव लड़ने का मौक़ा दिया जा सकता है जहाँ पर कांग्रेस सत्ताधारी दल है।

Related posts

राफेल नडाल ने पेस को बताया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक !

Shashank
9 years ago

अयोध्या:- अयोध्या होल्डिंग बैनर व झंडों से सजाई गई-महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का दौरा कल

Desk
2 years ago

तस्वीरें: दुनिया से दूर 130 फुट की ऊँचाई पर इस आदमी ने बनाया घर!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version