Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अमरीकी BF के साथ भारत लौटी प्रियंका ने खरीदा 100 करोड़ का आशियाना

बॉलीवुड में हमेशा ही कोई कलाकार ख़बरों की सुर्ख़ियों में छाया रहता है। इन दिनों बॉलीवुड के हर चेहरे पर एक ही नाम है और वह नाम कोई और नहीं बल्कि हमारी देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा का है। प्रियंका इन दिनों अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उनका यह बॉयफ्रेंड भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी है। प्रियंका के इस प्यार का नाम निक जोनस है जो कि एक जाना माना हॉलीवुड सिंगर है। प्रियंका ने अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए एक आलिशान घर भी खरीद लिया है।

बॉयफ्रेंड के साथ भारत आयी प्रियंका :

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी है। विदेशी मीडिया की नजर भी उन्हें पर बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप को लेकर और दोनों के बीच बढ़ती करीबी को देखकर कई तरह की बातें की जा रही है।

priyanka chopra

इसी बीच अभी कुछ ही दिन पहले प्रियंका और निक को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया। जिस मीडिया फोटोग्राफर नहीं इन दोनों की फोटो केप्चर की है उसने यह इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीर में दोनों ही अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आ रहे हैं. खबरों की मानें तो प्रियंका निक के साथ भारत इसलिए लौटी है ताकि वह उन्हें अपनी मॉम मधु चोपड़ा से मिलवा सकें।

लगातार एक के बाद एक स्पीच फिल्मों में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई के वर्सोवा इलाके में सो करोड रुपए का नया बंगला खरीदा है वह बहुत जल्द एक Grand पार्टी भी ऑर्गेनाइज करने जा रही हैं। निक के मुंबई दौरे की बात करें तो प्रियंका उन्हें अपने सभी दोस्तों से मिलवाने के लिए बेताब है इसीलिए वह अपने बंगले की इस पार्टी के जरिए अपने दोस्तों के सामने निक को इंट्रोड्यूस करने जा रही हैं।

कुछ दिन पहले निक जोनस ने प्रियंका को अपने घरवालों से मिलवाया था। निक अपने कजिन की शादी में प्रियंका को इनवाइट किया था ताकि वह अपने परिवार वालों से प्रियंका को मिलवा सके। इस शादी में प्रियंका ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूम रहे थे।

वह बीते फादर्स डे पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखकर पिता को फॉलो करना भी शुरू कर दिया है जिससे यह बात साफ जाहिर हो रही है कि प्रियंका आधुनिक के परिवार से नजदीकियां बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

Related posts

रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ छेड़छाड़ करते पुलिसवाले का वीडियो वायरल

Shashank
7 years ago

जानिए चाइनीज इडली बनाने की टिप्स!

Manisha Verma
9 years ago

वीडियो: एक पहिये पर गाड़ी चला रहे युवक का वीडियो वायरल!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version