Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

ये हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की होने वाली बहू

prateik babbar

prateik babbar

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर इन दिनों गोवा में अपनी मंगेतर सान्य सागर के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। प्रतीक बब्बर की अपनी मंगेतर संग छुट्टियाँ मनाते तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर सभी लोग हैरान हैं। दोनों ने लखनऊ में जनवरी में सगाई की थी। अभी शादी की डेट तय नहीं हुई है। प्रतीक बब्बर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक की मंगेतर सान्य बसपा नेता पवन सागर की बेटी हैं।

राज बब्बर ने की 2 शादी :

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने पहली शादी नादिरा बब्बर से की थी जिनसे उन्हें आर्य बब्बर और जूही बब्बर 2 बच्चे हैं।

राज बब्बर की दूसरी शादी स्मिता पाटिल से हुई जिसके उन्हें एक बेटा प्रतीक बब्बर है।

प्रतीक के जन्म के कुछ दिनों बाद स्मिता पाटिल की मौत हो गयी थी।

राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य ने 2016 में अपने बचपन की दोस्त जैसमिन पुरी से शादी कर ली है।

उनके दूसरे बेटे प्रतीक का नाम सान्या से पहले एमी जैक्सन और अमायरा दस्तूर के साथ जुड़ चुका है।

6 महीने पहले शुरू हुआ रिश्ता :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक और सान्य एक-दूसरे को पिछले 8 सालों से जानते हैं।

दोनों का रिलेशनिशप सगाई से 6 महीने पहले ही शुरू हुआ था। सान्या पेशे से एक राइटर, डायरेक्टर है।

वे गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ग्रैजुएशन और लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग में स्पेशलाइजेशन कर चुकी हैं।

सन्या फिल्म ‘द लास्ट फोटोग्राफ’ में बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने सलमा हायक की शॉर्ट फिल्म ’11th ऑवर’ में बतौर प्रोडक्शन रनर काम किया है।

Related posts

VIDEO: फिर शुरू हुआ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा

Praveen Singh
7 years ago

Photos: Manushi Chhillar, Neha Dhupia at Red Carpet of “Miss India2k18” Sub-Contest

Yogita
7 years ago

Home Remedies To Heal Cracked Heels Naturally.

anjalishuklaweb64
7 years ago
Exit mobile version