किसी भी खेल में खिलाडिय़ों की ऊंचाईयों पर पहुंचने में उनके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। खासकर माताओं की प्लेयर्स को निखारने में अहम भूमिका होती है जो अपने बच्चों के खेल जीवन को संवारने के लिए कई त्याग करती है।
जालसाज ने गुर्गों संग समाचार पत्र कार्यालय पर बोला हमला, गिरफ्तार!
- इसी को देखते हुए राष्ट्री य व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले प्लेयर्स की माताओं को शुक्रवार को क्रीड़ा भारती अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश ने वीर जीजा माता सम्मान से सम्मानित किया।
- गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में शुक्रवार 11 अगस्त को शाम 4:30 बजे आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चैतन्य कश्यप ने इन ऊर्जावान माताओं का सम्मान किया।
- इस दौरान पुराने से लेकर नए खिलाडिय़ों की माताओं का सम्मानित किया गया।
- इस दौरान विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महासचिव राज चौधरी, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा तथा खेल निदेशक डा.आरपी सिंह थे।
- इस अवसर पर क्रीड़ा भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष अवनीश सिंह, मंत्री अनुज तिवारी, कोषाध्यक्ष गोविंद पांडे, उपाध्यक्ष अंगद सिंह व आरबी सिंह मौजूद थे।
वर वधु का आधार कार्ड निकाहनामे से जोड़ा जाए: शाईस्ता अम्बर!
सम्मानित होने वाले प्लेयर्स की माताओं का नाम इस प्रकार हैं
- 1. एशियाड में 3000 मी.स्टीपल चेज की स्वर्ण पदक विजेता एथलीट सुधा सिंह की माता शिवकुमारी सिंहसुधा सिंह ने भुवनेष्वर में आयोजित 22वें एशियन चैंपियनशिप 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता, इन्होंने रियो ओलंपिक-2016 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, मास्को में आयोजित आईएएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इन्होंने 2016 में रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड और यश भारती अवार्ड जीता।
- 2. इंटरनेशनल क्रिकेटर आरपी सिंह की माता श्रीमती गिरिजा सिंह
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूद्रप्रताप सिंह ने भारत की ओर से टेस्ट मैच, वनडे इंटरनेषनल और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं। इन्होंने 2006 से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। - 3. लक्ष्मण अवार्डी बास्केटबॉल प्लेयर अभिनव पुंडीर की माता श्रीमती सुधा सिंह इंटरनेषनल बास्केटबॉल प्लेयर अभिनव पुंडीर ने 2000 में दोहा (कतर) में आयोजित तीसरे एशियन बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया, 1996 से 2009 तक सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनषिप में यूपी से खेले, 2004 में लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित, वर्तमान में लखनऊ में यूपी पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स में इंस्पेक्टर एवं उसकी साइबर क्राइम सेल के प्रभारी, मई 2017 में सियोल (दक्षिण कोरिया) में लॉ इंपफोर्समेंट अवार्ड व सौम्या पाठक अवार्ड से सम्मानित
- 4. इंटरनेशनल बाल शतरंज प्लेयर मेधांश सक्सेना की माता शिखा सक्सेना, अंडर-8 श्रेणी में विष्व शतरंज चैंपियनषिप-2015 में ग्रीस में भाग लिया। वर्तमान में यूपी स्टेट अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 व अंडर-13 स्टेट चैंपियन
लापता पांचों बच्चे मुंबई में मिले, पुलिस वापस लाई घर!
- 5. इंटरनेशनल गोताखोर संदीप मिश्रा की माता श्रीमती आशा मिश्रा
- 6. इंटरनेशनल तैराक सचिन त्रिपाठी की माता श्रीमती त्रिपाठी
- 7. इंटरनेशल कराटे प्लेयर अंकित चौरसिया की माता श्रीमती स्मृति पूनम
- 8. टेनिस प्लेयर एम्बीशियस गोल्ड स्मिथ की माता श्रीमती श्वेता
- 9. हैंडबॉल प्लेयर सोनम सिंह की माता श्रीमती कुसुम देवी
- 10. पावरलिफ्टिंग प्लेयर निधि सिंह की माता श्रीमती सुशीला देवी
- 11. खो-खो प्लेयर प्रीति गुप्ता की माता श्रीमती उषा देवी
- 12. अर्जुन अवार्डी एथलेटिक्स प्लेयर रामकरन सिंह की माता श्रीमती कृष्णा देवी
- 13. फुटबॉल प्लेयर मनोज जग्गी की माता श्रीमती परवेज जग्गी
- 14. टेबुल टेनिस प्लेयर जबरजीत सिंह की माता श्रीमती राज संधू
- 15. वॉलीबाल प्लेयर प्रीति सिंह की माता किरन सिंह
- 16. हैंडबॉल प्लेयर सृष्टि अग्रवाल की माता
- 17. जूडो प्लेयर अजय यादव की माता
- 18. हॉकी प्लेयर विवेक सिंह की माता
- 19. हॉकी प्लेयर महेंद्र पाल सिंह की माता
मोतीमहल लान में 10 दिवसीय पुस्तक मेला शुरू!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.