Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

MP में आज रात 12 बजे से बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

petrol diesel cess

petrol diesel cess

देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस समय आसमान छूती जा रही है और केंद्र सरकार इस मामले में जनता को कोई रियायत देती हुई नहीं दिख रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और रुपए में गिरावट के कारण देश भर में पेट्रोल की कीमतें 80 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गयी हैं। मुंबई में जहाँ पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा हैं तो वहीँ अन्य राज्यों में भी पेट्रोल के दाम बढ़ोत्तरी जारी है। मध्य प्रदेश में भी अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने जा रही हैं।

जनवरी की शुरुआत में हुआ था फैसला :

मध्य प्रदेश राज्य की कैबिनेट ने जनवरी की शुरुआत होते ही पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त कर (सेस) लगाने का ऐलान किया था। इस दौरान सेस सिर्फ 50 पैसे प्रति लीटर लगाने की बात सुनने को मिली थी मगर सरकार ने इस पर अपना रुख साफ़ करते हुए कहा है कि अब प्रति लीटर पर सेस प्रतिशत में लगाया जाएगा। आज रात 12 बजे से 1 फीसदी सेस लगाया जाएगा।

फिक्स कीमतों पर लगेगा सेस :

बीते दिन मध्य प्रदेश सरकार ने प्रेस नोट जारी किया जिसमें बताया गया कि 29 जनवरी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सेस लागू हो जाएगा। 28 दिसंबर की रात 12 बजे से आदेश हुआ था कि पेट्रोल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम निर्धारित करेंगी। अब उस पर प्रदेश सरकार 1 फीसदी अतिरिक्त सेस जोड़ने जा रही है।

85 रुपए हो सकती है कीमतें :

मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने 2018 में कच्चे तेल के भाव बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव अपने 3 साल के ऊपरी स्तर पर है। अपने अनुमान में मेरिल लिंच ने 8 डॉलर की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। 2018 में इसका औसत भाव 64 डॉलर और WTI क्रूड का औसत भाव 60 डॉलर रहने का अनुमान है। ऐसे हुआ तो देश भर में पेट्रोल के दाम 85 रुपए प्रति लीटर तक जा सकते हैं।

Related posts

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को उनके कपड़ो ने कई मौकों पर दिया है धोखा

Shashank
7 years ago

प्रदूषण से होने वाले खतरों से ऐसे करें बचाव!

Manisha Verma
9 years ago

पढ़ें राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन। 23 अप्रैल 2018

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version