Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

ट्रेन से कटने के बाद भी युवक ने पुलिस को बताई अपनी पहचान

man speaks

दुनिया भर में आये दिन ट्रेन के सामने आकर खुदख़ुशी करने वालों के बारे में सुनने को मिलता रहता है। कुछ लोग जीवन की कठिनाइयों से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला लेते हैं जो किसी मायने में सही नहीं है। इस बीच महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर दुनिया भर में हर कोई हैरान है।

वीडियो हो रहा वायरल :

महाराष्ट्र के नंदूरबार रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिसकर्मी संजय तमगी वहाँ पहुंचे तो देखा उसके हाथों में अब भी हलचल हो रही थी। जैसे ही संजय ने उसे उठाने के लिए उसके शरीर को सीधा किया तो उसने अपनी आँखे खोल ली। तब पुलिसकर्मी ने उससे उसका नाम पूछा तो उसने लड़खलाड़ी आवाज में कहा “मैं मालीवाडा का संजू हूँ” और खुद को नंदूरबार का निवासी बताया। उसके ठीक दस मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=qRjkb_vYhm4&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

मरने से पहले उसकी दी जानकारी से पुलिस ने पता लगाया कि उसका नाम संजय मराठे था और वह नंदूरबार में ऑटो चलता था लेकिन पुलिस अभी पता नही लगा पाई की संजय ने खुदखुशी क्यों की। संजय के शरीर के अंतिम संस्कार करने के लिए नंदूरबार के सभी ऑटो वालों ने अपने काम बंद कर दिया था।

Related posts

21 जुलाई : जानें आज का राशिफल!

Deepti Chaurasia
8 years ago

वीडियो: सड़क पर नाचती लड़की के कारण हुआ ‘दर्दनाक हादसा’!

Shashank
8 years ago

CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी 100 के PRV वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Desk
7 years ago
Exit mobile version