Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वर्ल्ड अर्थ डे पर गूगल ने बनाया एक खास डूडल

पूरी दुनिया में पर्यावरण को लेकर तमाम समस्‍याओं सामने आ रही है। खराब होते पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आज यानि कि 22 अप्रैल को वर्ल्‍ड अर्थ डे बनाया जाता है। आज के इस विशेष दिन को और विशेष करने के लिए सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने प्रमुख पांच बायोम का चित्रण करते हुए एक खास डूडल बनाया है।  dudal

गौरतलब है कि वर्ष 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है इस बार का वर्ल्‍ड अर्थ डे बेहद खास है क्योंकि दुनिया के 120 से अधिक नेता आज पेरिस जलवायु समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर करेंगे, जिस पर पिछले वर्ष दिसंबर में 190 से अधिक देशों ने सहमति जतायी थी।

गूगल को खास मौको पर अपने विशेष डूडल बनाने के लिए जाना जाता है। इस बार डूडल कलाकार सोफी डियाओ ने आकर्षक तरीके से टुंड्रा, जंगल, घास के मैदान, रेगिस्तान और प्रवाल भित्तियों को पांच अलग अलग डूडल में उकेरा है। ऐसे में हर बार गूगल के होमपेज पर जाने पर अलग-अलग डूडल दिखते हैं।

सभी डूडल में अलग-अलग बायोम के जीवों को भी शामिल किया गया है। इस डूडल में जंगल में लोमड़ी, रेगिस्तान में कछुए, प्रवाल भित्ति के साथ ऑक्टोपस, घास के मैदान में हाथी और टुंड्रा में ध्रव पर पाये जाने वाले भालू का चित्रण किया गया है।

Related posts

विशेष: श्रीराम से हारने से पहले इन चार योद्धाओं से हारा था रावण!

Kumar
9 years ago

राज्य सभा चुनाव में राजा भैया ने इस प्रत्याशी को दिया था वोट

Shashank
7 years ago

Just nail that boho look!

Shivani Arora
8 years ago
Exit mobile version