Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

बंद कमरे में टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी का डांस वीडियो वायरल

disha patanai dance

disha patanai dance

दिशा पटानी को अभी तक बॉलीवुड में और बाहर की दुनिया में सभी टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के रूप में जानते आये हैं। मगर अब दिशा ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए अपनी प्रतिभा को सामने लाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि दिशा ने अब बंद कमरे में अपना एक डांस करता हुआ वीडियो शूट किया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मगर वीडियो में दिशा के डांस को देखकर लोग उसे पसंद कम और उन्हें ट्रोल ज्यादा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिशा का ये वीडियो अब धूम मचा रहा है।

दिशा ने शेयर किया वीडियो :

अभिनेत्री दिशा पटानी ने वैसे तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई बार अपने वीडियो और तस्वीरों की वजह से धूम मचाई है मगर उनका इस बार का फैंस के बीच शेयर किया हुआ वीडियो सबसे अलग है। इस वीडियो में दिशा काफी हॉट और सेंसेशनल लुक में नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में दिशा अपने डांस ट्रेनर के साथ प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं। दिशा पटानी का ये डांस मूव्स लोगों का दिल जीत लेगा। जहाँ टाइगर श्रॉफ भी अपने डांस और कराटे के कारण लोगों के चहेते बन चुके हैं तो इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड उनसे पीछे कैसे रह सकती हैं।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=y-bZOIywO-s” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”true” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

जल्द आने वाली है दिशा की फिल्म :

अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की तरह दिशा पटानी भी एक से बढ़कर एक फ़िल्में बॉलीवुड में की है। बीते दिनों उनकी फिल्म ‘कुंग फु योगा’ आयी थी जिसमें वे सोनू सूद और जैकी चैन के साथ नज़र आयीं थी। यह फिल्म पिछले साल 28 जनवरी को रिलीज हुई थी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर दोनों देशों बीच तीन फिल्मों को बनाने का समझौता हुआ था, यह फिल्म उसी का हिस्सा है। इसके अलावा दिशा बहुत जल्द टाइगर के साथ बागी 2 में भी नजर आयेंगी जिसमें उनका लुक काफी खतरनाक लग रहा है।

Related posts

सपा से चुनाव लड़ने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

Shashank
7 years ago

सावन आते ही शिव के रंग में रंग चुका है काशी

Ishaat zaidi
9 years ago

आईपीएल-10 में खिलाड़ियों के हेलमेट पर हो सकता है कैमरा!

Namita
8 years ago
Exit mobile version