Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

बसपा नेता योगेश बघेल हुए भाजपा में शामिल

bsp leader yogesh baghel

bsp leader yogesh baghel

2019 के लोकसभा चुनावों की अभी तक घोषणा भी नहीं हुई है और राजनीतिक दलों में भगदड़ शुरू हो गयी है। सपा और बसपा के गठबंधन होने के बाद से भाजपा में कोहराम मच गया है। यही कारण है कि नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता, सभी 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी का चुनाव कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में बसपा के एक बड़े नेता ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सभी को हैरान कर दिया है। सपा गठबंधन के लिए ये एक झटका माना जा रहा है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। साथ ही मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

बसपा नेता ने ज्वाइन की भाजपा :

सिरसागंज पहुँचने पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य डा. अनिल जैन का भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान कठफोरी में बसपा नेता योगेश बघेल ने बसपा छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान योगेश बघेल ने डा. अनिल जैन का माला और गदा भेंट कर स्वागत किया। योगेश बघेल बसपा में कोर्डिनेटर रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने पर अनिल जैन ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। सिरसागंज में पहला स्वागत अतुल प्रताप सिंह, अविनाश सिंह भोले के पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, सुमन चतुर्वेदी, विपिन शिवहरे, राजेश ङ्क्षसह आदि ने किया। सुभाष चौक पर वरिष्ठ नेता डा.चंद्रसेन जादौन के साथ पार्टी का पदाधिकारियों ने माला और भगवा पट्टिका पहना कर उनका स्वागत किया।

Related posts

Tips to achieve that spotless bridal glow

Shivani Arora
8 years ago

मशहूर ओड़िआ अभिनेत्री अनीता दास का निधन

Shashank
7 years ago

पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत ने जीते छह स्वर्ण

Namita
8 years ago
Exit mobile version