Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अर्जुन कपूर की नानी चाहती थी श्रीदेवी की बेटी को कोख में मारना

boney kapoor first wife

boney kapoor first wife

24 फरवरी वह काला दिन था जब बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी हम सभी को छोड़कर हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गयीं है। श्रीदेवी के जाने के बाद उनके नाम पर बस यादें हमारे दिलों में रह गयीं है। श्रीदेवी का व्यवहार सभी के साथ काफी शालीनता और मिलनसार था। आज हम आपको श्रीदेवी के जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जो शायद सभी को हैरान कर देगा। श्रीदेवी के जीवन से जुड़ा ये सच आज तक कोई नहीं जानता था।

श्रीदेवी की वजह से हुआ बोनी का तलाक :

अभिनेता अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी उन महिलाओं में हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी दूसरी औरत (श्रीदेवी) के चलते बर्बाद हुई। श्रीदेवी और बोनी कपूर अगर पास ना आये होते तो यकीनन बोनी और अर्जुन की माँ का रिश्ता कभी न टूटता। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए ही मोना को तलाक दिया। मोना ने भी अपने पति के इस अत्याचार को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया मगर मोना की माँ और अर्जुन कपूर की नानी सत्ती शौरी ने श्रीदेवी से नफरत करनी शुरू कर दी थी। ये नफरत इस हद तक पहुँच चुकी थी कि मोना की माँ ने कई मौकों पर श्रीदेवी को नुकसान तक पहुंचाने की कोशिश की थी।

 

ये भी पढ़ें : बोनी कपूर के बयान से सामने आया श्रीदेवी की मौत की रात का सच

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=Zh4XpdsvCRE” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”true” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

मोना की माँ ने किया हंगामा :

जून 2016 में पब्लिश हुए एक आर्टिकल के अनुसार, श्रीदेवी के कारण बोनी कपूर के उनकी बेटी को तलाक देने से उनकी प्रोड्यूसर माँ सत्ती शौरी बेहद नाराज थीं। आर्टिकल के अनुसार, एक बार जब उन्हें पता चला कि न्यू ईयर पर श्रीदेवी बोनी के साथ जुहू के एक फाइवस्टार होटल में गएँ हैं तो वे वहां पहुंच गये और उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। इसके अलावा रिपोर्ट्स में सामने आया था कि मोना की माँ ने प्रेग्नेंट श्रीदेवी के पेट में घूंसा मारने की कोशिश की थी। उस दौरान जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की कोख में थीं। इसके अलावा मोना की माँ ने बोनी के खिलाफ केस किया था मगर मोना ने बड़ा दिल दिखाते हुए वो केस वापस ले लिया था।

 

ये भी पढ़ें : VIDEO: श्रीदेवी का आखिरी रिलीज़ नहीं हुआ टीवी विज्ञापन

Related posts

Playing musical instrument boosts brain’s audio-motor connect

Shivani Arora
8 years ago

बोल्ड बयानों से सनसनी मचाने वाली मंदिरा आज भी दिखती हैं बेहद स्टायलिश

Shashank
7 years ago

Resell Calendar: Raring to make his mark in the NFT world and helping others do the same through his Discord group.

Desk
3 years ago
Exit mobile version